UP News: एक थप्पड़, मोबाइल का लोन और मर्डर… बरेली में LLB छात्र योगेश यादव की क्यों हुई हत्या? – INA


उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के नवादा बिलसंडी गांव में मोबाइल की किस्त को लेकर हुए विवाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. युवक एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था. उसकी उम्र 21 साल बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
गांव के रहने वाले अनुज ने पीके यादव के आधार कार्ड पर मोबाइल किस्तों पर लिया था. मोबाइल की किस्त समय पर जमा नहीं हो पाई थी. पीके यादव ने किस्त जमा करने के लिए अनुज को टोका. इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई. आरोप है कि इसी दौरान पीके यादव ने अनुज को थप्पड़ मार दिया.
बस अड्डे पर दो पक्ष भिड़ गए
थप्पड़ की बात गांव में फैल गई और शाम होते-होते मामला और बढ़ गया. शाम के समय गांव के बस अड्डे पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. इस दौरान पीके यादव, उसका भाई सुमित उर्फ नन्हे यादव और उनके साथियों ने योगेश यादव और उसके भाई के साथ जमकर मारपीट की.
आरोप है कि मारपीट के दौरान सुमित उर्फ नन्हे यादव ने तमंचा निकाल लिया और योगेश यादव के पेट में गोली मार दी. गोली लगते ही योगेश चीखते हुए जमीन पर गिर पड़ा. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. परिजन आनन-फानन में योगेश को गंभीर हालत में बरेली के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना में योगेश का भाई भी घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है.
2023 में आरोपियों के खिलाफ केस
मृतक के भाई अधिवक्ता मनोज यादव ने आरोप लगाया है कि उनके परिवार और आरोपी पक्ष के बीच पहले से मुकदमेबाजी चल रही थी. उन्होंने वर्ष 2023 में आरोपियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसी रंजिश के चलते योगेश की हत्या की गई है.
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. एसपी अंशिका वर्मा का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
एक थप्पड़, मोबाइल का लोन और मर्डर… बरेली में LLB छात्र योगेश यादव की क्यों हुई हत्या?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











