UP News: अंबेडकरनगर में अबॉर्शन का धंधा, डॉक्टर बोला- जिसका भी कराना हो ले आओ, सबका होगा… CMO ने लिया एक्शन – INA

UP News: अंबेडकरनगर में अबॉर्शन का धंधा, डॉक्टर बोला- जिसका भी कराना हो ले आओ, सबका होगा… CMO ने लिया एक्शन – INA

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में धड़ल्ले से अवैध गर्भपात का खेल चल रहा है. यहां बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे अस्पताल में बेधड़क गर्भपात कराया जा रहा है. इन अस्पताल के पास न तो लाइसेंस है और न ही गर्भपात कराने योग्य डॉक्टर. गर्भपात को लेकर एक अस्पताल संचालक का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने अधिकारियों को जांच के लिए पत्र भेज दिया है.

मामले में जलालपुर तहसील क्षेत्र में स्थित कुसुम सर्जिकल एंड मैटरनिटी हॉस्पिटल का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, वायरल वीडियो में एक व्यक्ति यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘जितना गर्भपात कराना हो ले आओ सब हो जाएगा. पैसा रिस्क का ही लिया जाता है. रिस्क न हो तो आप चाहे जितना केस भेज दें अट्ठारह हजार में सब हो जाएगा. अभी एक अविवाहित लड़की आई थी, वह छह माह की गर्भवती थी. कोई दवा खा ली थी, बच्चा मर गया था. उसे टुकड़े-टुकड़े में काट-काटकर निकाला गया.’ बताया जा रहा है कि यह वीडियो अस्पताल संचालक सूर्यनाथ यादव का है. यह वीडियो कब का है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है.

आरोपी के खिलाफ होगी कार्रवाई

वायरल वीडियो को लेकर जब सीएमओ संजय कुमार शैवाल से बात हुई तो उन्होंने बताया कि, ‘वायरल वीडियो मेरे संज्ञान में आया है. कार्यालय से जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि यह मामला कुसुम सर्जिकल एंड मैटरनिटी हॉस्पिटल का है. सूर्यनाथ यादव इसका मालिक हैं. उसने लाइसेंस के लिए आवेदन किया था और खुद को बीएएमएस डॉक्टर दर्शाया था. साथ ही, उसने एक एमबीबीएस डॉक्टर की डिग्री संलग्न की थी, लेकिन नियमों के मुताबिक, एमबीबीएस डॉक्टर के साथ कोई दूसरा व्यक्ति मिलकर (कोरिलेट होकर) प्रैक्टिस नहीं कर सकता. इसी आधार पर हमने आपत्ति लगा दी थी, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है’

सीएमओ ने क्या कहा?

सीएमओ ने आगे कहा, ‘मैंने वीडियो पर ध्यान दिया तो वह कह रहे हैं कि मेरे पास कोई भी शादीशुदा या अविवाहित महिला आ जाए, सबका गर्भपात होगा. अट्ठारह हजार रुपये लगेंगे. बच्चे को मैं काट-काटकर निकाल सकता हूं. कोई भी डॉक्टर बिना लाइसेंस के गर्भपात नहीं कर सकता. यह तो क्रिमिनल (आपराधिक) मामला है. बीएएमएस डॉक्टर तो यह कदापि नहीं कर सकता. इसमें मेडिकल एक्ट का उल्लंघन है’ उन्होंने बताया कि एसडीएम जलालपुर, सीओ और जलालपुर चिकित्सा अधीक्षक को पत्र जारी किया गया है कि वे जांच कर उचित कार्रवाई करें.

अंबेडकरनगर में अबॉर्शन का धंधा, डॉक्टर बोला- जिसका भी कराना हो ले आओ, सबका होगा… CMO ने लिया एक्शन




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button