UP News: लखनऊ में सस्ते फ्लैट्स की भरमार, एयरपोर्ट और लुलु मॉल के नजदीक, कीमत सिर्फ 39 लाख – INA

UP News: लखनऊ में सस्ते फ्लैट्स की भरमार, एयरपोर्ट और लुलु मॉल के नजदीक, कीमत सिर्फ 39 लाख – INA

उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने राजधानी लखनऊ के घर खरीदारों के लिए एक नई उम्मीद की खिड़की खोल दी है. किफायती दामों में तैयार 2BHK और 3BHK फ्लैट्स की बड़ी खेप ‘वृंदान योजना’ के अंतर्गत सेक्टर-20 स्थित कैलाश एन्क्लेव में उपलब्ध कराई जा रही है. यह ऑफर पहले आओ-पहले पाओ आधार पर है और इसकी बुकिंग 31 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी. खास बात यह है कि खरीदारों को कीमत पर 10 से 15 प्रतिशत तक की बड़ी छूट भी मिल रही है, जिससे यह प्रोजेक्ट लखनऊ में रेडी-टू-मूव घर तलाश रहे लोगों के लिए बेहद आकर्षक बन गया है.

कैलाश एन्क्लेव को एक मिड-राइज प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया गया है. यहां G+8 मंजिला टावरों में बनाए गए सभी फ्लैट्स आधुनिक डिजाइन और भूकंप-रोधी तकनीक पर आधारित हैं. लोकेशन इसकी सबसे बड़ी ताकत है, क्योंकि यह परिसर लखनऊ के प्रमुख व्यावसायिक और आवासीय इलाकों से सुगमता के साथ जुड़ा हुआ है.

लखनऊ एयरपोर्ट से 12 किमी. दूरी पर है योजना

यहां से लुलु मॉल तक पहुंचने में मात्र 10 मिनट का समय लगता है. SGPGI अस्पताल सिर्फ 2.5 किमी दूर है, जबकि चारबाग रेलवे स्टेशन लगभग 13 किमी और लखनऊ एयरपोर्ट करीब 12 किमी की दूरी पर स्थित है. आलमबाग बस स्टैंड भी लगभग 12 किमी दूर होने के कारण शहर के बाहर जाने वाले यात्रियों के लिए यह लोकेशन सुविधाजनक साबित होती है. इसके अलावा हजरतगंज का रास्ता लगभग 30 मिनट और पॉलिटेक्निक चौराहा करीब 19 किमी की दूरी पर है.

कीमतें कितनी हैं और छूट के बाद कितनी बचत होगी

परियोजना में 2BHK फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 46.36 लाख रुपये तय की गई है. लेकिन, अधिकतम 15% की छूट मिलने पर यही कीमत घटकर लगभग 39.40 लाख रुपये रह जाती है. इसी प्रकार, 3BHK यूनिट्स की शुरुआती कीमत 54.14 लाख रुपये है, जो छूट के बाद 46.02 लाख रुपये तक आ जाती है. जो खरीदार बेहतर लोकेशन वाले फ्लैट्स, जैसे पहली मंजिल या अच्छे दृश्य वाले यूनिट्स चुनते हैं, उनके 3BHK की कीमत छूट के बाद भी लगभग 49.74 लाख रुपये तक पहुंच सकती है.

जितनी जल्दी पेमेंट, उतनी ज्यादा छूट

खरीदारों को डिस्काउंट का लाभ भुगतान की अवधि पर निर्भर करता है. यदि पूरा भुगतान बुकिंग के 60 दिनों के अंदर किया जाता है, तो 15% की अधिकतम छूट मिलती है. वहीं, यदि भुगतान 60 से 90 दिनों के भीतर पूरा होता है, तो छूट घटकर 10% रह जाती है. यह व्यवस्था उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभदायक है, जो तुरंत निवेश कर सकते हैं. फ्लैट बुक करने के लिए खरीदार को कुल कीमत का सिर्फ 5% बतौर बुकिंग अमाउंट देना होगा. यह राशि फ्लैट के प्रकार और कीमत के अनुसार लगभग 2.70 लाख रुपये से 2.92 लाख रुपये तक रहती है. यह कम प्रारंभिक राशि खरीदारों के लिए इस योजना को और भी सुलभ बनाती है.

लखनऊ में सस्ते फ्लैट्स की भरमार, एयरपोर्ट और लुलु मॉल के नजदीक, कीमत सिर्फ 39 लाख




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button