UP News: मौजूदा सरकार में अपराधियों पर कार्रवाई होती है… बोलीं सपा से निष्कासित पूजा पाल – INA


समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं. बीते दिन ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी. इस बीच पूजा का बयान सामने आया है, उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा में माफिया अतीक अहमद का नाम लेने पर उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया. उन्होंने कहा कि अगर वो अतीक का नाम नहीं लेती तो उन्हें पार्टी से निष्कासित नहीं किया जाता.
एक इंटरव्यू के दौरान पूजा पाल ने कहा उत्तर प्रदेश में अच्छे शासन के लिए वो कई बार मुख्यमंत्री योगी की तारीफ कर चुकी हैं. उनके पास प्रशासन और सरकार चलाने की ताकत है. विधायक ने कहा कि सदन में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी का आभार प्रकट किया. सदन में पहली बार माफिया अतीक अहमद का नाम लिया, जिसकी वजह से उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया. अगर अतीक का नाम नहीं लिया होता, तो उन्हें निष्कासित नहीं किया जाता’.
‘सदन में अतीक का नाम लेने पर हुई कार्रवाई’
कौशांबी के चायल से विधायक पूजा पाल ने कहा कि सदन में उन्होंने कहा कि माफिया अतीक अहमद को मिट्टी में मिला दिया ऐसा बोलने की सजा उन्हें मिली और पार्टी से निष्कासित कर दिया गया. उन्होंने कहा कि अतीक उनका दुश्मन है जिसने उनकी पूरी जिंदगी उजाड़ कर रख दी. पाल ने कहा कि उन्होंने लोगों के लिए लड़ाई लड़ी यूपी की जनता के लिए लड़ाई लड़ी जो उनसे पीड़ित थे. उन्होंने कहा कि जब उनके दुख तकलीफ की बात होगी तो अतीक अहमद का नाम कैसे छिप सकता है.
#WATCH | Lucknow | Samajwadi Party expelled MLA Pooja Pal says, “I have thanked the CM many times… He has the power to run the administration and the government. But I got expelled for naming Atiq Ahmed in the Assembly. If I had not named him, I wouldn’t have been expelled… pic.twitter.com/d5iKxGqthb
— ANI (@ANI) August 17, 2025
पूर्व की सरकारों पर पूजा पाल का हमला
वहीं पूर्व की और मौजूदा सरकार के अंतर के सवाल पर पूजा पाल ने कहा कि दोनों में काफी अंतर है. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान एक विधायक की हत्या हुई, उसका शव गायब कर दिया गया और उसकी पत्नी और मां उसे हर जगह ढूंढती रहीं, लेकिन उसे आखिरी बार देख भी नहीं पाईं. राजू पाल को देखने के लिए जनता भी आक्रोशित थी, लेकिन उन्हें पीटा गया और गोलियों से भून दिया गया और हत्यारों को 17-18 साल बाद भी सजा नहीं मिली.
योगी सरकार की तारीफ
उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा सरकार में जब एक आम आदमी की हत्या होती है, तो मुख्यमंत्री के एक साहसिक फैसले के तहत माफिया के बेटे हत्यारे का एनकाउंटर कर दिया जाता है. यह बहुत बड़ा परिवर्तन है. उन्होंने कहा यह काफी मायने रखता है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठा है, अपराध कम करने वाला या उसे बढ़ावा देने वाला. क्या वे राज्य को एक स्वच्छ प्रशासन देना चाहते हैं या सिर्फ़ राजनीति करना चाहते हैं.
पूजा पाल ने कहा कि पहले कि सरकारों में विधायक की हत्या हो जाती थी तब भी एक्शन नहीं लिया जाता था. लेकिन आज की तारीख में किसी आम शख्श की भी हत्या होती है तो उसका एनकाउंटर कर दिया जाता है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपराध किया है अगर उन्हें सजा नहीं दी जाएगी तो उनका मनोबल बढ़ जाएगा.
#WATCH | Lucknow | On meeting with UP CM Yogi Adityanath, Samajwadi Party expelled MLA Pooja Pal says, “I just met CM Yogi Adityanath as an MLA… I am not sure of what I will do next, but I want to work for my people…” pic.twitter.com/HLr7Gllmkv
— ANI (@ANI) August 17, 2025
सीएम योगी से मुलाकात
वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात पर विधायक पूजा पाल ने कहा कि उन्होंने सीएम योगी से एक विधायक के तौर पर मुलाकात की. उन्होंने कहा कि वो अपने क्षेत्रके कामों को लेकर उनसे मिलने गई थीं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो आगे अपने समाज के लोगों और यूपी की जनता के लिए काम करेंगी.
मौजूदा सरकार में अपराधियों पर कार्रवाई होती है… बोलीं सपा से निष्कासित पूजा पाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










