UP News: आगरा पुलिस को रिश्वत में चाहिए ‘ब्रांडेड जूता’, व्यापारी से की डिमांड, 2 सिपाही सस्पेंड; 9 के खिलाफ जांच के आदेश – INA

UP News: आगरा पुलिस को रिश्वत में चाहिए ‘ब्रांडेड जूता’, व्यापारी से की डिमांड, 2 सिपाही सस्पेंड; 9 के खिलाफ जांच के आदेश – INA

उत्तर प्रदेश के आगरा में भ्रष्टाचार के खिलाफ पुलिस कमिश्नर द्वारा की गई कार्रवाई से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. दरअसल, पुलिस कमिश्नर ने दो कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार और रिश्वत लेने के मामले में निलंबन की कार्रवाई की है. आरोपी कांस्टेबलों पर एक व्यापारी से रिश्वत लेने का आरोप लगा था. मामले में व्यापारी ने दोनों कांस्टेबल के खिलाफ एसीपी से शिकायत की थी. जिसके बाद मामले की जांच की गई और आरोपी पाए गए दोनों कांस्टेबल को निलंबित किया गया.

आगरा में पुलिस कमिश्नरेट ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एसीपी कोतवाली कार्यालय से जुड़े दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. इन सिपाहियों पर एक जूता व्यापारी से रिश्वत के रूप में चार जोड़ी ब्रांडेड जूते लेने का गंभीर आरोप है. दरअसल, यह कार्रवाई तब हुई जब व्यापारी ने रिश्वत मांगने और लेने का सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्डिंग पुलिस कमिश्नरेट को सौंपकर आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है.

9 अन्य पुलिसकर्मी जांच के दायरे में

मामला यहीं नहीं रुका है. पुलिस ने इन दो सिपाहियों पर कार्रवाई करने के साथ ही 9 अन्य पुलिसकर्मियों पर भी जांच के आदेश दिए हैं. इन पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली, जुआरियों को संरक्षण या मदद देना और जमानत के नाम पर पैसे की मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. सभी आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच की जाएगी. दोषी पाए जाने पर सख्त एक्शन लिया जाएगा.

कमिश्नर की जनता से अपील

पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि यह कदम भ्रष्टाचार-रोधी हेल्पलाइन पर मिली शिकायतों को सक्षम कार्रवाई में बदलने का परिणाम है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह कदम यह संदेश देता है कि आगरा पुलिस भ्रष्टाचार के प्रति जीरो-टॉलरेंस की नीति अपना रही है. किसी भी स्तर पर रिश्वत या अवैध वसूली स्वीकार नहीं की जाएगी.

वहीं पुलिस कमिश्नर ने लोगों से अपील की है कि वे पुलिसकर्मियों द्वारा भ्रष्टाचार या रिश्वत मांगने के ऐसे किसी भी मामले में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 7839860813 पर शिकायत दर्ज कराएं.

आगरा पुलिस को रिश्वत में चाहिए ‘ब्रांडेड जूता’, व्यापारी से की डिमांड, 2 सिपाही सस्पेंड; 9 के खिलाफ जांच के आदेश




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button