UP News: अमेठी: गेहूं कम, मिट्टी-नमक ज्यादा, राशन में फर्जीवाड़ा… मचा बवाल – INA

UP News: अमेठी: गेहूं कम, मिट्टी-नमक ज्यादा, राशन में फर्जीवाड़ा… मचा बवाल – INA

उत्तर प्रदेश के अमेठी में बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां गरीबों को दिए जाने वाले राशन में कई किलो नमक और मिट्टी निकलने का मामला सामने आया है. खाद्य रसद और प्रभारी मंत्री के राशन की बोरी में मिट्टी और नमक निकलने से हड़कंप मच गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं सप्लाई विभाग के अधिकारियों ने विपणन विभाग को पत्र लिखकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

ये मामला गौरीगंज तहसील क्षेत्र के दरपीपुर गांव का है, जहां कोटेदार लक्ष्मी नारायण शुक्ला के यहां तीन दिन पहले गरीबों को राशन बांटने के लिए आया हुआ था. लेकिन जैसे ही कोटेदार ने लोगों को राशन बांटने के लिए बोरी को खोला. उसमें से नमक और मिट्टी भारी मात्रा में निकलने लगी, जिसके बाद एक बोरी में लगभग 10 किलो से ज्यादा नमक और मिट्टी निकलने लगी. कोटेदार ने अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी देकर राशन बांटना बंद कर दिया.

इन दुकानों पर मिले नमक मिट्टी

राशन की दुकान पर बोरियों में नमक और मिट्टी निकलने का मामला कई और गांव से भी सामने आया है. अमेठी तहसील के अंतर्गत आने वाले ठेंगहा, तारापुर, बनबीरपुर खौपुर समेत कई गांव में जब कोटेदारों ने राशन बांटना करना शुरू किया. उस बोरी से मिट्टी और नमक निकलने लगा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अधिकारियों ने मामले पर क्या कहा?

वहीं इस पूरे मामले में सप्लाई इंस्पेक्टर देवी दयाल शुक्ला ने बताया कि तीन दिन पहले इन्हौना एफसीआई गोदाम से ये राशन आया था, जिसे बांटने के लिए कोटेदारों को भेजा गया था. लेकिन बोरी में मिट्टी और नमक मिलने की जानकारी मिली, जिसके बाद विभाग को पत्र लिखकर कार्रवाई की जा रही है. मिट्टी और नमक निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया और इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

अमेठी: गेहूं कम, मिट्टी-नमक ज्यादा, राशन में फर्जीवाड़ा… मचा बवाल




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button