UP News: गजब! एक-दो नहीं 48 ‘महबूबा’ के साथ युवक गिरफ्तार, जा रहा था बेचने; पुलिस ने पकड़ लिया – INA


उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने देसी शराब की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी व्यक्ति ठेके से शराब खरीदकर अपने पास रख लेता था और फिर शराब की दुकानें बंद हो जाने के बाद उन्हें महंगे दामों में बेचा करता था. तस्कर के पास से पुलिस ने कई देसी शराब के पव्वे बरामद किए हैं, जिन्हें बेचने के लिए वह लेकर जा रहा था. आबकारी अधिनियम के तहत अब उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
सहारनपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र से पुलिस ने अजय नाम के एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो कि एक थैले में महबूबा ब्रांड के 48 देसी शराब के पव्वे लेकर बेचने जा रहा था. तस्कर की पहचान अजय चौहान के तौर पर हुई है, जो कि कुतुबशेर थाना क्षेत्र के शारदा नगर इलाके का रहने वाला है. मामले की जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब की तस्करी कर रहा है.
देसी शराब तस्कर अरेस्ट
इस बात की जानकारी पुलिस टीम एक्टिव हो गई और उन्होंने तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए फूलप्रूफ प्लान तैयार किया. इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अजय चौहान को रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में तस्कर अजय ने बताया कि मैं कम पढ़ा लिखा हूं और मजदूरी करता हूं. मेरे पास अक्सर पैसों की कमी रहती है. मैं अधिक पैसे कमाने के लिए ठेके से देसी शराब के पव्वे खरीदता था और फिर ठेके बंद हो जाने के बाद उन्हें महंगे दामों में बेचता था.
48 देसी पव्वे बरामद
इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की तस्करी के रोकथाम के खिलाफ जा रहे अभियान के तहत अजय नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से महबूबा ब्रांड के 48 देसी पव्वे बरामद किए गए है. अजय के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.
गजब! एक-दो नहीं 48 ‘महबूबा’ के साथ युवक गिरफ्तार, जा रहा था बेचने; पुलिस ने पकड़ लिया
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











