UP News: ‘बड़े पापा ने मेरे साथ…’, रोशनी ने पहले बेटी का वीडियो किया था सोशल मीडिया पर वायरल, फिर तीन महीने बाद की हत्या – INA


उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 6 साल के मासूम सोनी को मारने वाली बेरहम मां को लेकर ऐसा खुलासा हुआ है, जिसे जानकर हर कोई सन्न है. आरोपी रोशनी ने तीन महीने पहले बेटी से एक वीडियो बनवाया था. जो कि देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इस पर पुलिस ने एक्शन भी लिया था. ये वीडियो सोची समझी साजिश के तहत बनाया गया था. इस वीडियो में सोनी से बुलवाया गया था कि उससे बड़े पापा (रोशनी के जेठ) ने रेप किया है.
वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने महिला के जेठ, सास और दोनों ननदों को जेल भेज दिया था. सास और ननदों पर रेप में सहयोग करने का आरोप था. इसके बाद रोशनी ने पति को जेल भिजवाने की साजिश रची.
रोशनी ने पहले तो 18 मई को पति शाहरुख को मारपीट कर घर से निकाल दिया. जिसके बाद शाहरुख अमीनाबाद में किराए के मकान में रहने लगा. फिर 14-15 जुलाई की रात करीब 3 बजे रोशनी ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके बताया कि पति ने बेटी की हत्या कर दी है.
पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची तो रोशनी ने बताया- साहब, मेरा पति शाहरुख घर आया था. झगड़े के दौरान बेटी की हत्या करके वो भाग गया. मगर पुलिस ने शव देखा तो मामला कुछ और ही लगा. शव से बदबू आ रही थी. उसपर कीड़े भी पड़ गए थे. इससे साफ था कि हत्या एक-दो दिन पहले की गई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यही आया कि हत्या 36 घंटे पहले हुई है. इससे पुलिस को रोशनी और उसके प्रेमी उदित जायसवाल पर शक गहराया. पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया.
रोशनी ने पति को फंसाने की कोशिश की
पुलिस पूछताछ में जल्द ही उदित टूट गया. उसने कहा- सर! रोशनी ने ही सोनी को मारा है. हां मैंने इसमें उसका साथ जरूर दिया. दरअसल, सोनी ने हमें संबंध बनाते देख लिया था. वो कहने लगी थी कि ये बात अपने पिता यानि शाहरुख को बता देगी. हमने उसे समझाने की कोशिश की. मगर सोनी नहीं मानी. तब गुस्से में रोशनी ने सोनी का गला दबाकर मार डाला. फिर बेड में उसकी लाश डाल दी. इसके बाद उसने प्लान बनाया कि पुलिस को झूठ कह देगी कि शाहरुख सोनी की हत्या करके भागा है.
जेठ, सास और ननदों को मिली जमानत
मगर पुलिस को कई ऐसे सबूत मिले, जिससे पता चला कि वारदात के वक्त शाहरुख घटनास्थल पर था ही नहीं. वो तो अपनी दीदी के घर पर था. ये सब कुछ रोशनी ने सिर्फ इसलिए किया ताकि वो ताउम्र अपने प्रेमी के साथ रह सके. फिलहाल दोनों आरोपी जेल में बंद हैं. उनसे पूछताछ जारी है. उधर, जब इस बात की पुष्टि हुई कि रोशनी ने झूठे केस में जेठ, सास और दोनों ननदों को जेल भिजवाया था, उन्हें जमानत मिल गई है.
‘बड़े पापा ने मेरे साथ…’, रोशनी ने पहले बेटी का वीडियो किया था सोशल मीडिया पर वायरल, फिर तीन महीने बाद की हत्या
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











