UP News: Bahraich News: मदरसे के टॉयलेट में बंद मिलीं 40 लड़कियां, SDM के छापे में खुली पोल; बताया संचालक का काला सच! – INA


उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के पयागपुर क्षेत्र में चल रहे एक अवैध मदरसे पर छापेमारी की गई है. पुलिस के अलाधिकारियों ने गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी की कार्रवाई की. वहीं छापेमारी के बाद मदरसे से मिली 40 नाबालिग लड़कियों को देख अधिकारी दंग रह गए. पुलिस को सूचना मिली थी की क्षेत्र में एक दुकान के अंदर अवैध तरीके से मदरसे का संचालन किया जा रहा है. जिसके बाद छापेमारी की कार्रवाई की गई. इस दौरान लड़कियों को टॉयलेट में बंद किया गया था.
बहराइच जिले की पयागपुर तहसील क्षेत्र के पटीहाट चौराहे पर बने एक मदरसे से 40 नाबालिग लड़कियों के बरामद होने से हड़कंप मच गया. दुकान के अंदर बने आलीशान मदरसे की गुप्त सूचना पर एसडीएम अश्वनी पांडे व नायब तहसीलदार शैलेश अवस्थी ने पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा. छापेमारी के दौरान मदरसा संचालक ने बच्चियों को टॉयलेट में बंद कर रखा था, जिन्हें पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया. बच्चियों की बरामदगी से प्रशासन भी दंग रह गया. फिलहाल एसडीएम व पयागपुर पुलिस हर एंगल से मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.
अवैध मदरसे में छापा
दरअसल पयागपुर के पहलवाला गांव के एक मदरसे में निरीक्षण चल रहा था. इस दौरान जब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तो निरीक्षण के दौरान उन्हें एक शौचालय बंद मिला जिसको खोलने के सभी हैरान रह गए. महिला पुलिसकर्मी ने जब शौचालय को खोला तो एक के बाद एक 40 लड़कियां शौचालय के भीतर से निकली, जिस देख अधिकारी भी हैरान रह गए.
शौचालय में छिपी थी 40 लड़कियां
पयागपुर के उप जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए कहा कि शिकायत के आधार पर अचानक छापे की कार्रवाई की गई थी. शुरुआत में मदरसा संचालकों ने हमें ऊपर जाने से रोका. लेकिन, जब पुलिस के साथ अंदर प्रवेश किया तो छत पर बने शौचालय में बच्चियां बंद मिलीं.
मदरसा संचालकों से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अचानक छापेमारी की कार्रवाई से अफरा-तफरी मच गई. जिससे बच्चियां खुद शौचालय में जाकर छिप गईं थीं. वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है कि बच्चियों को आखिर शौचालय में क्यों छिपाया गया था.
(रिपोर्ट- अनिल तिवारी/ बहराइच)
Bahraich News: मदरसे के टॉयलेट में बंद मिलीं 40 लड़कियां, SDM के छापे में खुली पोल; बताया संचालक का काला सच!
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











