UP News: बजा सायरन… अस्पताल पहुंचाया, आग से बचाया; दिल्ली-UP से लेकर कई राज्यों में हुई मॉकड्रिल – INA

UP News: बजा सायरन… अस्पताल पहुंचाया, आग से बचाया; दिल्ली-UP से लेकर कई राज्यों में हुई मॉकड्रिल – INA

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया है. इस ऑपरेशन में लगभग 100 से अधिक आतंकी मारे गए हैं. इस बीच आज देशभर के अलग-अलग राज्यों में सुरक्षा के लिहाज से युद्ध जैसे हालात बनने और दुश्मन देशों के हमले से निपटने के लिए मॉकड्रिल की जा रही है. मॉक ड्रिल गृह मंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली समेत अलग-अलग राज्यों में की जा रही है.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद गृह मंत्रालय के निर्देश पर देशभर में मॉकड्रिल की जा रही है. इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य युद्ध जैसे हालात और दुश्मन के हमलों के वक्त आम लोग खुद को कैसा सुरक्षित रख सकते हैं इसको लेकर जागरुक करना है. साथ ही युद्ध जैसे हालात पर तैयारियों को परखना है.

दिल्ली में सेना ने की मॉकड्रिल

सेना ने दिल्ली के खान मार्केट में मॉक ड्रिल की, जिसमें सुरक्षाबलों और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों ने भाग लिया. जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भी शाम को मॉक ड्रिल की जाएगी. वहीं देश के अलग- अलग राज्यों और शहरों में मॉकड्रिल की जाएगी. बेंगलुरू के हलसुरु झील, जयपुर के एमआई रोड, पुणे के काउंसिल हॉल समेत हैदराबाद के काचेगुड़ा रेलवे स्टेशन पर मॉकड्रिल की जाएगी.

वहीं पंजाब के अमृतसर में सिविल डिफेंस और पुलिस टीमों ने मिलकर मॉकड्रिल की. मुंबई के क्रॉस मैदान और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर भी मॉकड्रिल के जरिए दुश्मन के हमलों से निपटने की तैयारी का प्रदर्शन किया जाएगा.

मुबंई में की गई मॉकड्रिल

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि सिविल डिफेंस यूनिट की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर मॉक ड्रिल की गई. इस दौरान रेलवे की तत्परता के प्रदर्शन के साथ ही आम जनता को सतर्क रहने का संदेश दिया गया.

यूपी में 17 जगहों पर मॉकड्रिल

देश भर में आज मॉकड्रिल आयोजित की जा रही है . यूपी में 17 जगहों पर मॉकड्रिल हो रही है. वहीं कुछ ही देर में लखनऊ पुलिसलाइन में ह मॉकड्रिल होगी. इस मॉक ड्रिल में CM योगी भी शामिल होंगे. इस मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को आपातकालीन स्थितियों, जैसे कि हवाई हमलों या आतंकी हमलों के लिए तैयार करना है.

बजा सायरन… अस्पताल पहुंचाया, आग से बचाया; दिल्ली-UP से लेकर कई राज्यों में हुई मॉकड्रिल




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button