UP News: ऑटो पर बरगद गिरा, सड़क पर पोल, उड़ गए खिड़की-दरवाजे… कानपुर में आंधी-तूफान से तबाही, देखें तस्वीरें – INA

उत्तर प्रदेश के कानपुर से मौसम का कहर देखने को मिल रहा है, जहां तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन पर काफी बुरा असर पड़ा है. कई इलाकों में पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं.
शहर के कई इलाकों में तूफान ने जमकर तबाही मचाई, जिससे बड़ी तादाद में पेड़ और बिजली खंभे तक गिर गए हैं. आधे से ज्यादा शहर अंधेरे में डूब गया है. यातायात भी बड़े पैमाने पर प्रभावित हुआ है. इतना ही नहीं कई घरों के खिड़की दरवाजे तक उखड़ गए हैं.
बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार यात्री कहीं जा रहे थे, तभी काकादेव इलाके में ऑटो पर अचानक पेड़ गिर गया. इससे मौके पर हड़कंप मच गया. पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने सभी को बाहर निकाला.
कानपुर के काकादेव इलाके में तो विशाल बरगद का पेड़ एक ऑटो पर गिर गया, जिसमें दबने से दो महिलाओं और ऑटो चालक की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, एक घायल का हैलट अस्पताल में इलाज जारी है.
शहर के कल्याणपुर और किदवई नगर सहित कई इलाकों में पड़े गिरने से गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है. फिलहाल, बिजली विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीमें हालतों पर नजर बनाए हुए हैं.
ऑटो पर बरगद गिरा, सड़क पर पोल, उड़ गए खिड़की-दरवाजे… कानपुर में आंधी-तूफान से तबाही, देखें तस्वीरें
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


