UP News: विवाहिता की हत्या से दहला बरेली, पत्नी का गला रेता, बेड के नीचे छिपाई लाश; एक साल पहले हुई थी शादी – INA


उत्तर प्रदेश में बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. प्रेम विवाह के एक साल बाद एक विवाहिता की गला काटकर हत्या कर दी गई. महिला का शव खून से लथपथ हालत में बेड के नीचे मिला. कमरे में खून से सना हंसिया भी पड़ा था, जिससे उसकी हत्या की गई थी. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने सास-ससुर समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर पति-देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
दरअसल, घटना हाफिजगंज थाना क्षेत्र के कमुआ गांव की है. यहां रहने वाले अनिल ने करीब एक साल पहले अनीता से प्रेम विवाह किया था. आरोप है कि मंगलवार सुबह अनिल और उसका छोटा भाई सचिन काम पर निकल गए थे. दोनों के जाने के बाद किसी ने घर में घुसकर अनीता की गला काटकर हत्या कर दी. देर रात को जब अनिल और सचिन लौटे तो उन्होंने देखा कि घर के बाहर ताला लगा है.
खून से लथपथ पड़ा था शव
अनीता का मोबाइल भी बंद था. काफी देर आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद दोनों ने पड़ोसियों की मदद से ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया. अंदर का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए. अनीता का शव बेड के नीचे खून से लथपथ पड़ा था. पास ही खून से सना हंसिया पड़ा था. पुलिस को शक है कि हत्या के बाद घटना को लूट की तरह दिखाने की कोशिश की गई. बाहर से ताला लगाकर ऐसा जताने की कोशिश की गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने वारदात की है. मायके वालों ने पति और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है.
सास-ससुर समेत पांच पर केस दर्ज
घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले लोग मौके पर पहुंचे. मृतका के भाई चंद्रपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में अपने बहनोई अनिल, देवर सचिन और सास-ससुर समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि शादी के बाद से ही अनीता को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था. शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पति अनिल और देवर सचिन को हिरासत में ले लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी.
वारदात की सूचना मिलते ही एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर सबूत एकत्रित करने के निर्देश दिए. एसपी उत्तरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है, और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है.
पड़ोसियों ने क्या कहा?
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि अनीता और अनिल के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था. पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. पड़ोसियों ने बताया कि अनीता शांत स्वभाव की थी और किसी से ज्यादा बात नहीं करती थी. फिलहाल पुलिस ने घर को सील कर दिया है और जांच जारी है. एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि पूछताछ के बाद जल्द ही हत्या की पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी.
विवाहिता की हत्या से दहला बरेली, पत्नी का गला रेता, बेड के नीचे छिपाई लाश; एक साल पहले हुई थी शादी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











