UP News: झांसी-ललितपुर हाईवे पर बड़ा हादसा, खड़े ट्रक से टकराई छत्तीसगढ़ BJP प्रदेश अध्यक्ष की कार; गंभीर रूप से घायल – INA

Jhansi News: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव बुधवार को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दुर्घटना झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तालबेहट के पास हुई, जब उनकी इनोवा कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से जा टकराई. हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व चालक गंभीर रूप से घायल हो गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है. चिकित्सकों की टीम लगातार दोनों घायलों की निगरानी कर रही है.

ये भी पढे़ं- IIT कानपुर के प्रोफेसर पर घरेलू हिंसा का केस, पत्नी ने मारपीट और मानसिक उत्पीड़न के लगाए आरोप

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब इनोवा कार तेज रफ्तार से झांसी की ओर आ रही थी. इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार पीछे से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है.

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. ट्रक सड़क पर किस स्थिति में खड़ा था, चालक की लापरवाही थी या फिर किसी अन्य वजह से यह दुर्घटना हुई, इसकी पड़ताल की जा रही है.

ये भी पढे़ं- Gorakhpur News: पहले मासूम का अपहरण, फिर हत्या AI से सीखा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का तरीका, कंप्यूटर टीचर का कबूलनामा

वहीं घटना की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में चिंता का माहौल बन गया. मेडिकल कॉलेज में भी पार्टी नेताओं और समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया. सभी किरण सिंह देव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. फिलहाल दोनों घायलों का इलाज जारी है और चिकित्सकों की निगरानी में उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच पूरी होने के बाद दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा.

झांसी-ललितपुर हाईवे पर बड़ा हादसा, खड़े ट्रक से टकराई छत्तीसगढ़ BJP प्रदेश अध्यक्ष की कार; गंभीर रूप से घायल


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button