UP News: सहारनपुर में STF का बड़ा एक्शन! सी-प्राइम कैपिटल के सरगना को दबोचा, क्रिप्टो के नाम पर 800 करोड़ का घोटाला – INA

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने क्रिप्टो करेंसी और विदेशी मुद्रा निवेश के नाम पर हजारों लोगों से 700-800 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले बड़े गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान हरियाणा के यमुनानगर में रहने वाले जतींद्र राम पुत्र जयचंद्र के रूप में हुई है. वह गाजियाबाद कमिश्नरेट के थाना मसूरी में दर्ज एक मुकदमे में पहले से वांछित था.
एसटीएफ ने दिल्ली रोड स्थित कोलाबा रेस्टोरेंट से जतींद्र को गिरफ्तारी किया. एसटीएफ के अनुसार आरोपी सी-प्राइम कैपिटल नाम की फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी चला रहा था.
MT-5 ऐप पर बनाते थे आईडी
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया, सेमिनार और मीटिंग्स के जरिए लोगों को ‘जल्दी अमीर बनने’ का लालच देकर फंसाया जाता था. निवेशकों को भारत में प्रतिबंधित MT-5 ऐप पर आईडी दी जाती थी, जिसमें फर्जी मुनाफा दिखाकर भरोसा बनाया जाता था. शुरुआत में कुछ लोगों को वाकई मुनाफा दिया जाता था ताकि वे और लोगों को रेफर करें.
कुल 30,000 से ज्यादा फर्जी आईडी बनाई गईं और देशभर में लगभग 3,500 एजेंट सक्रिय थे. जांच में पता चला कि गिरोह कैश में रकम लेता था, उसे क्रिप्टो करेंसी में बदलकर दुबई और मॉरिशस के खातों में भेज देता था. वहां से पैसा लोकल मुद्रा में बदलकर संपत्तियां खरीदी जा रही थीं.
भारत में रकम को वैध दिखाने के लिए कई फर्जी फर्म और शेल कंपनियां भी बनाई गई थीं. एसटीएफ का कहना है कि यह मामला धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत भी दर्ज किया जाएगा. प्रवर्तन निदेशालय (ED) और अन्य एजेंसियों को सूचना दे दी गई है.
सहारनपुर में STF का बड़ा एक्शन! सी-प्राइम कैपिटल के सरगना को दबोचा, क्रिप्टो के नाम पर 800 करोड़ का घोटाला
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



