UP News: धर्म की आड़ में स्वार्थ की राजनीति करती है BJP, उत्तराखंड सरकार पर मायावती का हमला – INA


बीएसपी प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बीजेपी पर तीखा वार करते हुए पार्टी पर धर्म की आड़ में स्वार्थ की राजनीति करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि बीजेपी जनहित के मुद्दों पर विफल सरकार जनता का ध्यान भटकाने के लिए ही धर्म का राजनीति करती है.
रविवार (20 जुलाई) को पूर्व सीएम मायावती ने उत्तराखंड में पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर राजधानी में लखनऊ में एक अहम बैठक की. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड सरकार भी बीजेपी शासित अन्य राज्यों की तरह ही महंगाई,गरीबी, बेरोजगारी दूर करने और शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी आदि की उचित व्यवस्था करने का चुनावी वादा पूरा नहीं कर पाई.
‘ध्यान भटकाने के लिए धर्म की राजनीति करती है BJP’
जनहित के हर मुद्दों पर उत्तराखंड सरकार की विफलताओं का जिक्र करते हुए मायावती ने कहा कि जनता के मुद्दों पर सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है, इसलिए लोगों का ध्यान भटकाने के लिए सरकार ज्यादातर धर्म की आड़ में संकीर्ण स्वार्थ की राजनीति करती रहती है, जिससे लोगों के लिए सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग बाधित होता है. उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के असल मुद्दों पर सही तरीके से ध्यान नहीं दे रहे हैं.
‘राज्य की कानून व्यवस्था लचर है’
बीएसपी प्रमुख ने अपने संबोधन में ये भी कहा कि राजनीतिक प्रवृत्ति वाले अपराध की घटनाओं से उत्तराखंड नकारात्मक चर्चा में रहा है और वहां की कानून व्यवस्था काफी लचर है. लोगों के सामने कई तरह की परेशानियां हैं लेकिन सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं बल्कि वो धर्म की आड़ में राज्य की सुख-शांति भंग कर रही है.
मायानती ने उठाया मजारों और मदरसों का मुद्दा
इसके साथ ही मायावती ने ये भी कहा कि मजारों के विध्वंस और मदरसों को बंद कराने के खिलाफ जब मामला कोर्ट में पहुंचा तो वहां अदालत में उत्तराखंड सरकार सही साबित नहीं हो पाई. इसलिए राज्य सरकार को ऐसे द्वेष और पक्षपात पूर्ण रवैए पर अंकुश लगाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि अधिकारियों को इस प्रकार की मनमानी करने की खुली छूट नहीं दिया जाना चाहिए.
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक में मायावती ने कहा कि जरूरत के आधार पर उत्तराखंड संगठन भी किया जाएगा. उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूरे तन,मन धन से जुट जाएं. उन्होंने कहा कि पार्टी कमेटी गठन के काम के लिए जमीनी स्तर पर पूरी सक्रियता जरूरी है. ताकि स्थानीय लोगों से मिलकर सरकारी उपेक्षा और उदासीनता के कारण उनकी तमाम समस्याओं से अवगत हुआ जा सके.
धर्म की आड़ में स्वार्थ की राजनीति करती है BJP, उत्तराखंड सरकार पर मायावती का हमला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










