UP News: बीजेपी सांसद महेश शर्मा की मां ललिता का निधन, सांत्वना देने पहुंचे CM योगी – INA


गौतमबुद्ध नगर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद महेश शर्मा की मां ललिता शर्मा का गुरुवार को निधन हो गया है. वो 85 साल की थीं. आज दोपहर सेक्टर-94 के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ. सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ शोक व्यक्त करने पहुंचे. वहीं, मां के निधन को लेकर महेश शर्मा की ओर से एक पोस्ट में बताया गया, हमारी माताजी ललिता शर्मा धर्मपत्नी स्व0 कैलाश चंद्र शर्मा आज 85 वर्ष के अपने सांसारिक जीवन की यात्रा पूर्ण कर स्वर्गलोक को प्रस्थान कर गई हैं.
इसी पोस्ट में सांसद महेश शर्मा ने आगे लिखा, मां का स्नेह और आशीर्वाद हमारे सबसे बड़े सामर्थ्य रहे हैं. उनका जाना हमारे लिए अत्यंत पीड़ादायक है. उनके संस्कार हमें सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे. सांसद की मां के निधन की सूचना मिलने पर पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र उनके आवास पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की.
हमारी पूज्य माताजी श्रीमती ललिता शर्मा धर्मपत्नी स्व0 श्री कैलाश चन्द्र शर्मा आज 85 वर्ष के अपने सांसारिक जीवन की यात्रा पूर्ण कर स्वर्गलोक को प्रस्थान कर गयी है।
उनका स्नेह और आशीर्वाद हमारे सबसे बड़े सामर्थ्य रहे हैं। उनका जाना हमारे लिए अत्यंत पीड़ादायक है, उनके संस्कार हमें pic.twitter.com/70pMQ9pLFe
— Dr. Mahesh Sharma (@dr_maheshsharma) November 27, 2025
विधायक पंकज सिंह ने दी श्रद्धांजलि
कलराज मिश्र ने एक पोस्ट में लिखा,डॉ. महेश शर्मा के नोएडा आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माताजी ललिता शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की.नोएडा से विधायक पंकज सिंह भी सांसद की मां के अंतिम दर्शन करने पहुंचे.
आज नोएडा में गौतम बुद्ध नगर से सांसद डॉ. महेश शर्मा जी की पूज्य माताजी के अंतिम संस्कार में शामिल हो उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। pic.twitter.com/88qAnqjD6b
— Pankaj Singh (@PankajSinghBJP) November 27, 2025
नरेंद्र सिंह भाटी भी पहुंचे
एमएलसी नरेंद्र सिंह भाटी भी सांसद महेश शर्मा की मां के अंतिम यात्रा में शामिल हुए. इसे लेकर उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा की पूज्य माताजी के स्वर्गवास पर उनके अंतिम यात्रा एवं अन्त्येष्टि संस्कार में सम्मिलित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए.
बीजेपी सांसद महेश शर्मा की मां ललिता का निधन, सांत्वना देने पहुंचे CM योगी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











