UP News: लखनऊ: AI समिट में हंगामे के विरोध में BJYM का प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ की जमकर नारेबाजी – INA

दिल्ली में हुए एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में बीजेपी देशभर के कई शहरों में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. भारी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु द्विवेदी की अगुवाई में कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला भी जलाया गया. साथ ही ‘कांग्रेस होश में आओ’ जैसे नारे भी लगाए गए. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि धूमिल कर रही है. उनका कहना है कि देश विरोधी राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कड़ी मशक्कत से रोका.
वाराणसी में बीजेपी का प्रदर्शन
वहीं वाराणसी में भी कल इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भारतीय युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के विरोध में बीजे पी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
#WATCH | Varanasi, UP | BJP workers hold a protest against the Congress party over the Indian Youth Congress protest at the India AI Impact Summit yesterday pic.twitter.com/fWdt8w1Ah3
— ANI (@ANI) February 21, 2026
इंदौर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल
मध्य प्रदेश के इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर जमकर बवाल काटा, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए. जानकारी के मुताबिक बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने देशभर में कांग्रेस कार्यालय के घेराव की घोषणा की है. शनिवार को इंदौर में गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई. इस दौरान दोनों तरफ से पत्थरबाजी की गई, जिसमें दोनों पक्षों के कई कार्यकर्ता जख्मी हो गए.
पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ा
पूरे मामले की जानकारी पुलिस को भी थी, शहर में पहले से तैनात पुलिस बल ने सुरक्षा के मद्देनजर दोनों ओर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया. इसी दौरान प्रदर्शन उग्र हो गया और मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. दोनों पक्ष के कार्यकर्ताओं ने जमकर पथराव किया. वहीं मौके पर मौजूद पुलिस ने हालात बेकाबू होते देख वाटर कैनन के साथ ही बल प्रयोग किया और दोनों कार्यकर्ताओं को खदेड़ा. एडिशनल पुलिस कमिश्नर का कहना है कि पथराव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.उनका कहना है कि इस पूरे मामले में आगे वीडियो ग्राफी के माध्यम से जांच पड़ताल की जाएगी.
भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर जमा
वहीं राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता लाठी डंडे लेकर जमा हो गए हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि बीजेपी वाले जिस भाव से आएंगे, उनका स्वागत वैसे ही किया जाएगा. कार्यकर्ता खुद ही कार्यालय की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं.
लखनऊ: AI समिट में हंगामे के विरोध में BJYM का प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


