UP News: बांके बिहारी के दर्शन के लिए बाउंसर! गैंग ने फिक्स कर रखे थे रेट… ऐसे खुली पोल – INA


उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्थित विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में पैसे लेकर वीआईपी दर्शन करने वाले दो बाउंसर्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. कुछ दिनों पहले कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें श्रद्धालुओं को वीआईपी प्रोटोकॉल में दर्शन कराते हुए नजर आ रहे थे. इसी के साथ VIP दर्शन करने से संबंधित जानकारियां भी बाउंसर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. यह काम माधव बाउंसर ग्रुप की तरफ से किया जा रहा था.
विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है. यहां रोजाना हजारों की संख्या में दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन इनमें कुछ श्रद्धालु ऐसे भी होते है, जो लंबी लाइन और भीड़भाड़ से बचने के लिए मनचाहा पैसा देकर VIP तरीके से दर्शन करना चाहते हैं. ऐसा ही एक मामला बीते दिनों बांके बिहारी मंदिर से सामने आया था, जहां माधव बाउंसर ग्रुप की तरफ से पैसे लेकर श्रद्धालुओं को VIP दर्शन करवाए जा रहे थे.
मंदिर प्रबंधक ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
इसके लिए श्रद्धालुओं से सर्विस चार्ज भी लिया जा रहा था. इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब बांके बिहारी मंदिर में VIP दर्शन करवाते हुए बाउंसर्स की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर प्रशासन हरकत में आ गया. जांच की गई तो पता चला कि यह लोग बिना किसी अनुमति के श्रद्धालुओं से मोटी रकम लेकर दर्शन करवा रहे थे. जब इस बात की जानकारी मंदिर प्रबंधक मुनिश कुमार को हुई तो उन्होंने इस संबंध में एक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.
दो बाउंसर्स अरेस्ट
रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मथुरा पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए प्राइवेट कंपनी के दो बाउंसर्स को गिरफ्तार किया है. ये लोग VIP दर्शन करवाने के नाम पर अलग-अलग तरह के चार्ज लिया करते थे, जिसमें एक बाउंसर के 1000 रुपए, महिला बाउंसर के 1200 रुपये और बंदूक धारी बाउंसर के लिए 1600 रुपये लिये जाते थे. इसी के साथ अगर VIP दर्शन करने हैं तो उसका 200 रुपये प्रति व्यक्ति चार्ज अलग से लिया करता था.
बांके बिहारी के दर्शन के लिए बाउंसर! गैंग ने फिक्स कर रखे थे रेट… ऐसे खुली पोल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









