UP News: ग्रेटर नोएडा: पंचायत के बीच चली गोली, दो की मौके पर मौत, नाली के पानी को लेकर हुआ था विवाद – INA

UP News: ग्रेटर नोएडा: पंचायत के बीच चली गोली, दो की मौके पर मौत, नाली के पानी को लेकर हुआ था विवाद – INA

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पंचायत बीच गोली चलने की घटना सामने आई है. इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. ये मामला थाना जारचा क्षेत्र के सैथली गांव का है, जहां दो पक्षों में नाली के पानी को लेकर विवाद हुआ था. इसी विवाद के चलते गांव में पंचायत कराई जा रही थी.

दरअसल, सैथली गांव के रहने वाले अनुप भाटी पुत्र बलवीर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी. अनूप भाटी ने पुलिस को बताया कि प्रिंस भाटी पुत्र बृजपाल, बोबी तोंगड़ निवासी आनंदपुर और मनोज नागर के साथ नाली से पानी निकालने को लेकर विवाद हो गया. इसी विवाद के दौरान कहासुनी बढ़ने पर प्रिंस भाटी और अन्य ने उसके भतीजे दिपांशु भाटी और भाई अजयपाल भाटी पर फायरिंग कर दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस की चार टीमें जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं. इसके साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं मृतकों के परिजनों ने घटना के बाद इलाके में सड़क जाम कर दी और विरोध प्रदर्शन किया.

प्लॉट विवाद को लेकर चली थी गोली

इससे पहले हाल ही में ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र से भी ऐसी ही घटना सामने आई थी, जहां रामपुर फतेहपुर गांव में एक प्लॉट के विवाद को निपटाने को लेकर हो रही पंचायत में गोली चल गई थी. हालांकि, इस घटना में किसी की मौत की जानकारी नहीं थी, लेकिन गोली लगने से दो लोग घायल हो गए थे.एक युवक के पैर और दूसरे युवक के हाथ में गोली लगी थी.

ग्रेटर नोएडा: पंचायत के बीच चली गोली, दो की मौके पर मौत, नाली के पानी को लेकर हुआ था विवाद




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button