UP News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, तीन की मौत, 20 घायल – INA

UP News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, तीन की मौत, 20 घायल – INA

उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां आगरा से लखनऊ की ओर जा रही एक प्राइवेट डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. ये घटना थाना अरौल क्षेत्र में घटी.

सभी घायलों में से एक दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. सभी गंभीर घायलों को तत्काल एंबुलेंस से कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. बाकी घायलों का मौके पर और नजदीकी अस्पतालों में इलाज किया गया. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री दिनेश त्रिपाठी खुद अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायलों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली.

बस डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई

डीसीपी ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों को सभी घायलों के त्वरित और समुचित इलाज के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए. इसके साथ ही हादसे के कारणों की गहन जांच के आदेश भी दिए गए हैं. हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक तड़के सुबह करीब 4 बजे बस में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे और ड्राइवर बस तेज रफ्तार से चला रहा था, जिस वजह से बैलेंस बिगड़ गया और बस डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई.

आगरा से लखनऊ जा रही थी बस

घटना में बस का ऊपरी डेक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे कई यात्री उसमें फंस गए थे. राहगीरों और एक्सप्रेसवे के टोल कर्मियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस के साथ एंबुलेंस को सूचित किया. पुलिस के अनुसार बस आगरा से लखनऊ जा रही थी और ज्यादातर यात्री उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग जिलों के बताए जा रहे हैं. मृतकों की शिनाख्त अभी चल रही है. मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं. एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए यातायात पुलिस ने चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और रात के समय सावधानी बरतने की अपील की है.

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, तीन की मौत, 20 घायल




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button