UP News: सिरेमिक वेस्ट की ‘अनोखी दुनिया’, बुलंदशहर का पार्क डिज्नी वर्ल्ड को देगा मात – INA

UP News: सिरेमिक वेस्ट की ‘अनोखी दुनिया’, बुलंदशहर का पार्क डिज्नी वर्ल्ड को देगा मात – INA

यूपी सरकार की तरफ से लगातार प्रदेश के पांरपरिक उद्योगों को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के साथ आधुनिकता से जोड़ा जा रहा है. इसी के तहत योगी सरकार ने पिछले आठ सालों में लोकल फॉर वोकल को आत्मसात करते हुए वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट के जरिए प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों को नई पहचान दी है. इस दिशा में योगी सरकार द्वारा एक अनूठी पहल की गई है.

योगी सरकार के निर्देश पर बुलंदशहर में ‘अनोखी दुनिया’ नाम से एक पार्क बनाया गया है, जिसे सिरेमिक वेस्ट से बनाया गया है. खास बात है कि यह दुनिया का पहला सिरेमिक वेस्ट पार्क है. यह पार्क माह के अंत तक पर्यटकों के लिए ओपन कर दिया जाएगा. यह पार्क विश्वस्तरीय डिज्नी वर्ल्ड और जुरासिक पार्क को टक्कर देगा.

बच्चों के गेमिंग जोन बनें कप, केतली और सुराही

बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण वीसी डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि बुलंदशहर के खुर्जा को सिरेमिक की राजधानी कहा जाता है. यहां बने विश्वस्तरीय डिज़ाइन, आकार, शैली के बर्तन व उत्पाद देश-विदेश में अपनी पहचान बना चुके हैं. ऐसे में सीएम योगी की मंशा के अनुरूप खर्जा की पारंपरिक विरासत को विश्व पटल पर अलग पहचान दिलाने के लिए ‘अनोखी दुनिया’ नामक सिरेमिक पार्क का निर्माण किया गया है.

उन्होंने कहा कि यह पार्क न केवल खुर्जा की कला और कारीगरी को प्रदर्शित करता है, बल्कि शहर को पर्यटन की दृष्टि से भी एक नया मुकाम दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाएगा. वीसी ने बताया कि अनोखी दुनिया नामक पार्क को पीपीपी मोड पर बनाया गया है. इस पार्क की खासियत है कि यह दुनिया का पहला सिरेमिक वेस्ट पार्क है.

uniq park

इस पार्क में क्या है खास

यह कलाकृतियां टूटी हुई सुराहियों, कप, केतली और अन्य बर्तनों के टुकड़ों से बनाई गईं हैं. यहां बड़े आकार के कप, केतली, सुराही और कई अन्य कलात्मक नमूने देखने को मिलेंगे, जिन्हें रंग-बिरंगे और आकर्षक अंदाज़ में सजाया गया है. यह पार्क सभी आयु वर्ग के लोगों को लुभाने में सक्षम है.

5 करोड़ 86 लाख की लागत से तैयार हुआ पार्क

वीसी डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि पार्क को 80 टन सिरेमिक कचरे से तैयार किया गया है, जो वेस्ट-टू-आर्ट का उत्कृष्ट उदाहरण है. अनोखी दुनिया पार्क पीपीपी मोड पर 5 करोड़ 86 लाख की लागत से बनकर तैयार हुआ है. यह पार्क पयर्टकों के लिए सितंबार माह के अंत तक ओपन कर दिया जाएगा. इस पार्क में ग्रीनरी का भी विशेष ध्यान रखा गया है, जो हार्टिकल्चर पर आधारित है.

पार्क में बच्चों के लिए कई सेल्फी प्वाइंट और एक कैफे भी बनाया गया है. इस पार्क में हर आयु वर्ग के लिए कुछ न कुछ विशेष है, जो उन्हें अपनी ओर आकर्षित करेगा. इस पार्क की सुंदरता और रखरखाव के लिए पर्यटकों से शुल्क भी लिया जाएगा. यह शुल्क बहुत ही कम रखा जाएगा. यह धनराशि पार्क के रखरखाव पर खर्च की जाएगी. वीसी ने बताया कि यह पार्क न केवल कचरे के दोबारा उपयोग का शानदार उदाहरण है बल्कि डबल इंजन की सरकार के स्वच्छ भारत अभियान को भी गति प्रदान करेगा.

uniq park

स्थानीय सिरेमिक उत्पाद की बढ़ेगी डिमांड

यह पार्क खुर्जा को एक नए पर्यटन नक्शे पर स्थापित करेगा. यहां आने वाले पर्यटक स्थानीय बाजार से सिरेमिक उत्पाद भी खरीदेंगे, जिससे उद्योग को सीधा लाभ होगा. साथ ही यह पार्क अन्य शहरों के लिए भी एक मॉडल बनेगा. इससे पता चलता है कि किस प्रकार कचरे को कला में बदलकर सतत विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रदेश में उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहे हैं. ऐसे में अनोखी दुनिया पार्क उनके पर्यटन और स्वच्छता के विजन का जीता जागता उदाहरण है. यह क्रिएटिव पार्क खुर्जा की प्रमुख उद्योग धरोहर को प्रदर्शित करने के साथ-साथ स्थानीय पर्यटन को भी नई उड़ान देगा. उम्मीद है कि पार्क में देश-विदेश से पर्यटक आएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और शहर की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

सिरेमिक वेस्ट की ‘अनोखी दुनिया’, बुलंदशहर का पार्क डिज्नी वर्ल्ड को देगा मात




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button