UP News: चंदन, रुद्राक्ष की माला और अक्षत… बाबा विश्वनाथ के दरबार में भक्तों को मिलेगा अनोखा उपहार, पैकट देख हो जाएंगे गदगद – INA

UP News: चंदन, रुद्राक्ष की माला और अक्षत… बाबा विश्वनाथ के दरबार में भक्तों को मिलेगा अनोखा उपहार, पैकट देख हो जाएंगे गदगद – INA

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए अब बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने वाले भक्तों को प्रसाद रूपी स्मृति चिन्ह के रूप में नई सौगात देने जा रही है. ये फैसला महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने में भी मददगार साबित होगा. मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अभिनव परियोजना पर काम कर रही हैं.

मातृशक्ति भगवान शिव को चढ़ाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के प्रसाद और काशी की स्थानीय विशेषताओं को एक साथ समेट कर 11 अनमोल धार्मिक उपहार तैयार करेंगी. इन उपहारों को एक आकर्षक तरीके से पैक किया जाएगा, जिसे भक्तगण और पर्यटक स्मृति चिह्न के रूप में खरीद कर अपने साथ ले जा सकेंगे. ऐसा कहा जा रहा है कि इस कार्य से स्वयं सहायता समूह की लगभग 100 महिलाओं को रोजगार मिलेगा.

एकादश उपहार

सीडीओ ने बताया कि इस गिफ्ट पैक की सामग्री और सैलिंग पाईंट आदि पर विचार विमर्श चल रहा है. अंतिम फैसला होते ही इसे मार्कित में लोंच कर दिया जाएगा. साथ ही फैसला लागू होने पर इसकी कीमत भी तय हो जाएगी. आईये जानते हैं कि इस एकादश उपहार में आखिर क्या-क्या होगा. उपहार में कुल 11 चीजे शामिल होगी, जिसमें चंदन, रुद्राक्ष की माला, अक्षत, पवित्र गंगाजल की शीशी, प्रसाद, अगरबत्ती, धूपबत्ती, शिवलिंग, श्री यंत्र, रोली और बाबा को चढ़ा हुआ भस्म होगा.

आर्थिक रूप से सशक्त होंगी महिलाएं

योगी सरकार के इस नवीन प्रयोग से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त और संपन्न बनेगी. उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त पवन कुमार सिंह ने बताया कि यह उपहार का पैक न केवल भक्तों को आकर्षित करेगा,बल्कि पर्यटकों को भी लुभाएगा. यह उन्हें काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रामाणिक पहचान अपने साथ ले जाने का मौका देगा. इससे स्थानीय पर्यटन उद्योग को भी परोक्ष रूप से बढ़ावा मिलेगा. इस उपहार के पैक की एक फोटो भी सामने आई है, जो कि देखने में बेहद सुंदर लग रही है.

चंदन, रुद्राक्ष की माला और अक्षत… बाबा विश्वनाथ के दरबार में भक्तों को मिलेगा अनोखा उपहार, पैकट देख हो जाएंगे गदगद




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button