UP News: CJI बीआर गवई ने की योगी आदित्यनाथ की तारीफ, यूपी CM को बताया बेहद शक्तिशाली – INA

UP News: CJI बीआर गवई ने की योगी आदित्यनाथ की तारीफ, यूपी CM को बताया बेहद शक्तिशाली – INA

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बीआर गवई ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सराहना की. सीजेआई ने सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह एक बेहद शक्तिशाली और मेहनती व्यक्ति हैं. इसके साथ ही उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट बार की भी सराहना की और कहा कि मोतीलाल नेहरू और तेज बहादुर सप्रू जैसे मशहूर अधिवक्ता यहां से निकले हैं.

सीजेआई बीआर गवई इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) के अधिवक्ता चैंबर और मल्टी लेवल पार्किंग भवन के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहाकि देशभर के बार एसोसिएशन को इस तरह की शानदार संरचना के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट बार से ईर्ष्या होगी क्योंकि उन्होंने दुनिया में ऐसा शानदार ढांचा नहीं देखा है. उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में प्रयागराज के इतिहास का भी जिक्र किया.

इलाहाबाद ताकतवर लोगों की भूमि है- CJI

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार को लेकर जस्टिस विक्रम नाथ को गर्व होने के संदर्भ में सीजेआई गवई ने कहा कि प्रत्येक न्यायाधीश को अपने बार पर गर्व होता है और उन्हें नागपुर बार पर गर्व है. उन्होंने कहा कि मोतीलाल नेहरू और तेज बहादुर सप्रू जैसे मशहूर अधिवक्ता इलाहाबाद उच्च न्यायालय से निकले हैं. सीजेआई ने कहा, ‘इलाहाबाद की भूमि ताकतवर लोगों की भूमि है.’

CM योगी ने आम आदमी का भी ध्यान दिया- CJI

सीजेआई ने कहा, ‘अधिवक्ताओं को जो चैंबर और पार्किंग मिली है यह अद्भुत है. इतनी बड़ी और सुविधा युक्त इमारत मेरी जानकारी में पूरी दुनिया में नहीं होगी. इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं. मुख्यमंत्री ने जजों का ही नहीं वकीलों का ही नहीं, बल्कि आम आदमी का भी ध्यान दिया है. मुख्यमंत्री ने वादकारियों के लिए जो नए भवन के निर्माण की स्वीकृति दी है यह काबिले तारीफ है. ‘

ये भी पढ़ें- राजीव कृष्ण बने यूपी के नए DGP, प्रशांत कुमार को नहीं मिला सेवा विस्तार

वहीं, कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित सीएम योगी ने बताया कि सरकार ने अधिवक्ता कल्याण निधि की राशि 1.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दी है. साथ ही आयु सीमा को भी बढ़ाकर 70 साल कर दिया गया है. उन्होंने कहा, ‘अधिवक्ताओं की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार निरंतर प्रयास कर रही है. सात जनपदों में वकील परिसरों के निर्माण के लिए 1,700 करोड़ रुपए जारी किए गए है.’

CJI बीआर गवई ने की योगी आदित्यनाथ की तारीफ, यूपी CM को बताया बेहद शक्तिशाली




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button