UP News: कोबरा ने डसा, डॉक्टरों ने कर दिया मासूम को ठीक, फिर 8 घंटे बाद दोबारा फैलने लगा जहर – INA

UP News: कोबरा ने डसा, डॉक्टरों ने कर दिया मासूम को ठीक, फिर 8 घंटे बाद दोबारा फैलने लगा जहर – INA

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. यहां एक बच्चा सांप द्वारा काटे जाने के बाद इलाज से ठीक हो गया. लेकिन 8 घंटे के बाद दोबारा उसके शरीर जहर फैलने लगा. इसके बाद उसे फिर से इलाज वेंटीलेटर सपोर्ट और इंजेक्शन देना पड़ा, तब जाकर उसकी जान बची. एम्स के डॉक्टरों का यह केस रिपोर्ट इंडियन जर्नल ऑफ पीडियाट्रिक्स में प्रकाशित हुई है. विशेषज्ञों के अनुसार, यह एक दुर्लभ घटना है, जिसमें सांप के जहर का प्रभाव दोबारा होता है.

मामला नवंबर 2024 का है. उस समय 7 साल के मासूम के बाएं पैर में कोबरा ने डस लिया था, जिसके बाद परिजन उसे एम्स लेकर पहुंचे. उस समय मासूम अचेत था. उसकी सांसें करीब-करीब थम गई थीं. डॉक्टर बताते हैं कि बच्चे की हालत गंभीर होते देख उसे फौरन वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया. इसके बाद इसे एट्रोपिन व नियोस्टिगमाइन के साथ 10 वॉयल एंटी वेनम के इंजेक्शन लगाए गए. करीब 4 घंटे बाद खून में जहर का असर कम हो गया था और लगभग 12 बजे मासूम ने बात करने लगा था.

दुर्लभ मामले में एम्स डॉक्टरों ने बचाई बच्चे की जान

डॉक्टरों ने बताय- 8 घंटे बाद, बच्चे के शरीर में जहर फिर से फैलने लगा. ठीक होने के दो घंटे के बाद बच्चे की तबियत फिर से बिगड़ने लगी. जिसके बाद उसे वेंटीलेटर सपोर्ट पर लाना पड़ा. इलाज के बाद बच्चे को बचाया जा सका. उन्होंने बताया कि दूसरी बार जहर का असर ज्यादा घातक था.

डॉक्टर ने बताया कि सांप काटने के बाद बच्चे पर दोबारा जहर का असर होना विश्वभर में गिने चुने मामले में से एक था. यह एम्स का पहला मामला था. तीन दिन इलाज के बाद मासूम पूरी तरह सही हो गया, जिसके बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था. बच्चे के सफल उपचार के लिये कार्यकारी निदेशक ने डॉक्टरों को बधाई दी.

कोबरा ने डसा, डॉक्टरों ने कर दिया मासूम को ठीक, फिर 8 घंटे बाद दोबारा फैलने लगा जहर




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button