UP News: बेटी का हाथ-पैर बांधा, फिर जिंदा नहर में फेंक दिया; अफेयर के शक में पिता बना हैवान – INA

UP News: बेटी का हाथ-पैर बांधा, फिर जिंदा नहर में फेंक दिया; अफेयर के शक में पिता बना हैवान – INA

पंजाब के फिरोजपुर शहर में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के हाथ बांधकर नहर में फेंक दिया. इतना ही नहीं आरोपी पिता ने बेटी को नहर में फेंकने के बाद उसका वीडियो भी बनाया. वहीं अब घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, शख्स ने बेटी के नाजायज संबंधों के शक में उसे सजा दी. इसके बारे जब पुलिस को शिकायत मिली तो पुलिस ने मामले की जांच कर पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता सुरजीत सिंह आरोपी है और उसकी पांच बेटियां हैं और प्रीत कौर बढ़ी बेटी थी. आरोपी ने अपनी ही बेटी के नाजायज संबंधों के शक में उसे बेरहमी से मारने की कोशिश की. आरोपी पिता ने अपनी ही बेटी के हाथों को बांध कर उसे नहर में फेंक दिया जिसकी वायरल वीडियो भी सामने आया है. पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी पिता ने कबूला जुर्म

एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी पिता सुरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. मामले में आगे की जांच की जा रही है. इस मामले का वीडियो भी सामने आया है. सुरजीत सिंह ने आरोप कबूलते हुए कहा कि मैंने अपनी बेटी प्रीत कौर को समझाया था, लेकिन वह नहीं मानी जिसके बाद मुझे यह कदम उठाना पड़ा. वहीं लड़की प्रीत कौर की नहरों में तलाश जारी है. दो दिन पहले आरोपी पिता ने इस वारदात को अंजाम दिया.

वीडियो वायरल होने पर हुआ एक्शन

एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि आरोपी पिता सुरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. इस मामले में वीडियो भी सामने आई थी और आगे की जांच की जा रही है. आरोपी ने अपनी बेटी के नाजायज संबंध होने के शक में उसके हाथ बांध कर उससे नहर में फेंक दिया जिसका वायरल वीडियो भी सामने आई है. पुलिस को आरोपी के रिश्तेदार ने ही इस बारे में बताया, जिसके बाद यह खुलासा हुआ है.

बेटी का हाथ-पैर बांधा, फिर जिंदा नहर में फेंक दिया; अफेयर के शक में पिता बना हैवान




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button