UP News: दीपोत्सव 2025: इस बार 26,11,101 दीयों से रोशन होगी राम नगरी, टारगेट सेट – INA

UP News: दीपोत्सव 2025: इस बार 26,11,101 दीयों से रोशन होगी राम नगरी, टारगेट सेट – INA

उत्तर प्रदेश की राम नगरी अयोध्या में एक बार फिर से एक साथ लाखों दीयों को प्रज्वलित करने का रिकॉर्ड बनने जा रही है. इस बार अयोध्या में दीपोत्सव को और भव्य करने की तैयारी है. इसको लेकर अयोध्या जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों की मैराथन बैठक शुरू हो गई है. इसको लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस बैठक में सभी जिम्मेदार विभागों को उनकी जिम्मेदारी देकर निर्देशित कर दिया गया है. साथ ही अवध विश्वविद्यालय के कर्मचारी को इस आयोजन का नोडल अधिकारी घोषित किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार दीपोत्सव को और भव्य बनाने की तैयारी चल रही है. घाटों पर मार्किंग का कार्य आरंभ कर दिया गया है. बीते साल दीपोत्सव के मौके पर 25 लाख दिए को प्रज्वलित कर एक नए कीर्तिमान को स्थापित किया था. एक बार फिर से अयोध्या में दीपोत्सव 2025 की तैयारी का आगाज हो गया है. दीपोत्सव के मौक पर साकेत महाविद्यालय से कई तरह की झाकियों को निकालने की तैयारी की जा रही है.

झाकियों को संस्कृति विभाग, पर्यटन विभाग और सूचना विभाग के द्वारा तैयार किया जाएगा. इनमें रामायण कालीन पात्रों को झांकियों के माध्यम से दिखाया जाएगा. इसको लेकर संबंधित विभागों को निर्देशित कर दिया गया है.

DM ने तैयारयों पर की बात

अयोध्या जनपद के जिला अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने TV9 भारतवर्ष से बात करते हुए बताया कि दीपोत्सव की तैयारी आरंभ कर दी गई हैं. दीपोत्सव या जिसे छोटी दिवाली भी कहा जाता है इसका आयोजन पिछले वर्षों की तरह ही भव्य किया जाएगा. इसको लेकर जो तिथि निश्चित होकर के आई है वो 19 अक्टूबर है. उन्होंने बताया कि इस दिन कई स्थलों पर कार्यक्रम का आयोजन होगा. मुख्य आयोजन सुबह और शाम में है.

टूटेगा पिछला के दीपोत्सव का रिकार्ड

उन्होंने बताया कि दीपोत्सव के दौरान पिछले साल का रिकार्ड फिर से ब्रेक किया जाएगा. इस दीपोत्सव के दौरान 26,11,101 दीयों को प्रज्वलित किया जाएगा, जो पिछले पर्ष की तुलना में एक लाख अधिक है. उन्होंने कहा हमें उम्मीद है कि पिछले साल की तुलना में हम इस साल और बेहतर आयोजन कर पाएंगे. वॉलिंटियर्स की बात की जाए तो पिछले वर्ष लगभग 32000 वॉलिंटियर्स इसमें शामिल हुए थे. क्योंकि, इस बार टारगेट एक लाख बढ़ गया है तो इस बार वॉलिंटियर्स भी बढ़ाएंगे. आने वाले समय में एग्जैक्ट वॉलिंटियर्स कितने होंगे, कहां-कहां से आएंगे सुनिश्चित कर लिया जाएगा.

नये आयोजनों की तैयारी

अयोध्या में बहुत विकास हुआ है. इसकी वजह से नए स्थान विकसित हुए हैं. पुराने स्थलों पर नई चीज बन रही हैं. उसके ध्यान में रखते हुए मैपिंग का कार्य शुरू कर दिया है. आने वाले समय में एग्जैक्ट जगह चिन्हित कर ली जाएगी. कितने स्थान पर हम दीये लगाएंगे सब बता दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पिछले साल फूल वर्षा, ड्रोन शो के अलावा रामलीलाए, सरजू आरती जैसे कई आयोजन किये गये थे. इस बार दोबारा इन आयोजनों को कराया जाएगा. इसके साथ ही अन्य कई चीजों को ऐड भी किया जाएगा. जिस पर विचार चल रहा है.

दीपोत्सव 2025: इस बार 26,11,101 दीयों से रोशन होगी राम नगरी, टारगेट सेट




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button