UP News: Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश; ओले भी गिरे – INA

दिल्ली-NCR में गुरुवार दोपहर से ही मौसम खुशनुमा हो गया है. तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई है, जिससे गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है. बता दें कि बीते कई दिनों से भीषण गर्मी के चलते लोगों का हाल-बेहाल था. हालांकि, अब बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है. कई इलाकों में तेज धूल भरी आंधी भी चल रही है. काले बादलों ने दिल्ली-NCR को अपने आगोश में ले लिया है, जिससे की दिन में ही रात जैसा मौसम हो गया है.

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को मौसम नहीं अचानक करवट ले ली. सुबह तक तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर होते-होते आसमान में काले बादल छा गए. मौसम इतनी तेजी से बदला कि कुछ ही घंटों में बारिश होने लगी और गर्मी का एहसास राहत में बदला गया. इसके दिल्ली में भी तेज आंधी, बारिश और कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हो रही है, जिससे मौसम काफी खुशनुमा हो गया है.

बारिश का येलो अलर्ट

कई दिनों बाद लोगों से गर्मी से राहत की सांस ली. कई जगहों पर पहले धूल भरी आंधी चली, जिससे विजिबिलिटी काम हो गई हो गई थी. हालांकि, बाद में बारिश से धूल भरी आंधी के असर को खत्म कर दिया. मौसम विभाग ने आज दिनभर दिल्ली-NCR के आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, आज आसमान आंशिक रूप से काले बादलों से घिरा रहेगा.

गाड़ियों के शीशे टूटे

गरज और बिजली चमकने के साथ बहुत हल्की बारिश होगी, और तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक तक रहेगी, जो कि दोपहर बाद 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी. गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में भी तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है, जिससे सड़क पर चलने वाले लोग ओले से बचने के लिए आसपास सुरक्षित स्थानों पर आसरा लेते नजर आए हैं. इस दौरान तेज रफ्तार से गिर रहे मोटे-मोटे ओले से पीवीसी चादर में छेद हो गया है. कुछ गाड़ियों के शीशे टूटने की खबर सामने आ रही है.

बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई. शुक्रवार को तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है.

नदीम सैफी
नदीम सैफी

नदीम सैफी पिछले 11 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजनीति व क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ है. कई टीवी चेन्नल्स में बतौर रिपोर्टर काम कर चुके हैं. कोरोना काल में जब लोग घरों में कैद थे तब सड़कों पर उतरकर लोगों को ग्राउंड जीरो से रूबरू करवाया. नोएडा में एक दैनिक समाचार पत्र से शुरुआत की और R9 टीवी, नवतेज टीवी, प्राइम न्यूज़ व जनतंत्र टीवी में काम का अनुभव लिया. फिलहाल TV9 में बतौर डिजिटल रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं.

Read More

google button

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश; ओले भी गिरे


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button