UP News: देवा मेला 2025: सलमान अली के सुरों पर झूमी भीड़, तोड़ डाली कुर्सियां; सीओ सिटी बोले तहजीब से रहिए, वरना… – INA

UP News: देवा मेला 2025: सलमान अली के सुरों पर झूमी भीड़, तोड़ डाली कुर्सियां; सीओ सिटी बोले तहजीब से रहिए, वरना… – INA

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी का विश्व प्रसिद्ध देवा मेला में गुरुवार की रात इंडियन आइडल और सारेगामापा फेम गायक सलमान अली ने अपनी सूफियाना आवाज़ से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल तालियों और जयकारों से गूंज उठा. मेगा नाइट कार्यक्रम में उन्हें सुनने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी. कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ अन्ना सुदन ने किया.

सलमान अली ने जब ‘तेरी दीवानी…’ से शुरुआत की तो दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए. इसके बाद ‘दमादम मस्त कलंदर’, ‘तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी’, ‘हल्का-हल्का सुरूर है’ और ‘छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइके’ जैसे गीतों से उन्होंने ऐसा जादू चलाया कि माहौल पूरी तरह सूफियाना हो गया. दर्शकों ने तालियों और मोबाइल फ्लैशलाइट्स से उनका स्वागत किया. सलमान अली ने मंच से कहा कि देवा मेला की मिट्टी में अद्भुत अपनापन और श्रद्धा है. यहां आकर गाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है.

लोगों में मची अफरा-तफरी

जैसे-जैसे सुर चढ़ते गए भीड़ का जोश भी चरम पर पहुंच गया. देर रात तक पंडाल में तिल धरने की जगह नहीं बची. हजारों लोग स्टेज के पास जाने लगे जिससे अफरातफरी की स्थिति बन गई. भीड़ में धक्का-मुक्की और हल्ला शुरू हो गया. पुलिस ने लोगों को नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन शोरगुल बढ़ता चला गया.

सीओ ने क्या कहा?

व्यवस्था बिगड़ती देख सीओ सिटी संगम कुमार खुद मंच पर पहुंचे और माइक से भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि यह धरती गंगा-जमुनी तहज़ीब की है इसलिए तहजीब से रहिए. कार्यक्रम का आनंद लीजिए. यदि किसी ने व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो याद रखिए आप सब सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हैं.

लोगों ने तोड़ी कुर्सियां

सीओ सिटी की अपील के बाद कुछ देर के लिए स्थिति संभली लेकिन जैसे ही सलमान अली कार्यक्रम बढ़ता गया जोश में बेकाबू भीड़ फिर कुर्सियों पर चढ़ गई. पुलिस ने एक बार फिर भीड़ को पीछे हटाने की कोशिश की. हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को काबू में किया. इस दौरान पंडाल में लगी काफी कुर्सियां टूटकर चकनाचूर हो गईं.

भीड़ हुई शांत

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और कार्यक्रम दोबारा शांत माहौल में आगे बढ़ा. मेले में मौजूद दर्शकों ने कहा कि सलमान अली का यह लाइव शो भले ही रोमांचक रहा हो, लेकिन भीड़ का जोश व्यवस्था पर भारी पड़ गया. फिर भी देवा मेला की यह रात लोगों के लिए संगीत और अनुशासन दोनों का यादगार सबक बनकर रह गई.

देवा मेला 2025: सलमान अली के सुरों पर झूमी भीड़, तोड़ डाली कुर्सियां; सीओ सिटी बोले तहजीब से रहिए, वरना…




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button