UP News: ‘खुद मरो या परिवार को मारो’… डरावने सपनों से परेशान हुआ कानपुर का छात्र, फांसी लगा दे दी जान – INA


उत्तर प्रदेश के कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. द जैन इंटरनेशनल स्कूल में 11वीं कक्षा के मेधावी छात्र आरव राज मिश्रा (16 साल) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना उस समय हुई जब उनके माता-पिता छठ पूजा मनाने भागलपुर गए थे और बड़ी बहन मान्या यूनिवर्सिटी गई थी. आरव घर पर अकेला था. बहन के लौटने पर दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया. कमरे में आरव का शव कसरत करने वाले पाइप पर रस्सी के फंदे से लटकता मिला.
आरव के पिता आलोक मिश्रा ने बताया कि बेटे को लंबे समय से डरावने सपने आते थे. दीपावली पर आरव ने बहन मान्या को बताया था कि सपनों में तीन-चार चेहरे नजर आते हैं, जो कहते हैं- ‘या तो खुद जान दे दो या परिवार को मार डालो.’ सुसाइड नोट जेब में मिला, जिसमें लिखा था- ‘Please Check My Notified…!’ मोबाइल के नोटपैड में अंग्रेजी में विस्तृत नोट था. जिसमें आरव ने लिखा है कि मैं लंबे समय से परेशान चल रहा हूं. मुझे सपने में तीन-चार लोग दिखते हैं. वो लोग कहते हैं कि अपने परिवार को मार डालो. अगर नहीं मारोगे तो खुद मर जाओ…’
इंग्लिश में लिखा था सुसाइड नोट
परिवार में मां दिव्या, बेटी मान्या और इकलौता बेटा आरव था. परिजनों ने बताया कि आलोक मिश्रा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के रिश्ते में भांजे हैं. कोहना थाना प्रभारी विनय तिवारी ने कहा, ‘मोबाइल में अंग्रेजी सुसाइड नोट मिला है. कमरे में कसरत पाइप पर रस्सी का फंदा लगा था. मेज पर आरव की अंगूठियां और छल्ले रखे थे. फोरेंसिक टीम ने मोबाइल जब्त कर लिया है. परिजनों से पूछताछ जारी है.
होनहार छात्र था आरव
स्कूल के शिक्षकों ने आरव को होनहार और हंसमुख बताया. वह 5वीं कक्षा से द जैन इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ रहा था. हाईस्कूल परीक्षा 93% अंकों से पास की थी. क्लास में सभी से अच्छा मेलजोल था. वह स्टेट लेवल का स्विमिंग प्लेयर भी था और कानपुर व आसपास के जिलों में प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेता था. इस घटना ने आरव के मोहल्ले और स्कूल में सबको हिला दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
‘खुद मरो या परिवार को मारो’… डरावने सपनों से परेशान हुआ कानपुर का छात्र, फांसी लगा दे दी जान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











