UP News: ‘रोना मत बाबू, मैं आऊंगा’… महोबा के युवक ने इंस्टा पर बनाई रील, फिर खा लिया जहर; प्रेमिका से शादी न होने पर दी जान – INA

UP News: ‘रोना मत बाबू, मैं आऊंगा’… महोबा के युवक ने इंस्टा पर बनाई रील, फिर खा लिया जहर; प्रेमिका से शादी न होने पर दी जान – INA

उत्तर प्रदेश के महोबा में प्यार के परवान ना चढ़ पाने से परेशान प्रेमी ने शराब के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की. जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

दरअसल मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के थाना गांव पसवारा का है. यहां के रहने वाले 20 वर्षीय युवक ने प्रेमिका से विवाह न हो पाने से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की. प्रेमी युवक ने पहले अपनी इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट वायरल की जिसमें प्रेमिका से अगले जन्म में मिलने का वादा किया और शराब के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया.

जहरीले पदार्थ के सेवन से उसकी तबीयत बिगड़ गई. इंस्टाग्राम में उसकी रील देखने के बाद मौके पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

इस्टा पर वायरल की भावुक रील

वायरल रील में प्रेमी ने अपने परिजनों और दोस्तों से कहा कि ठीक है, भाइयों माफ कर देना गलती हो गई हो तो… मरने वाले की आखिरी इच्छा पूरी करते हैं. मेरी भी आखिरी इच्छा पूरी कर देना, मेरा चेहरा दिखा देना एक बार उसे, नाम नहीं लूंगा. मैं बदनाम नहीं करना चाहता. क्योंकि वह मुझे चाहिए और वह मुझे नहीं मिल सकती. इसीलिए यह रही सल्फास और यह शराब, मैं खा रहा हूं. ख्याल रखना बाबू अपना आऊंगा. इस जन्म में नहीं अगले जन्म में मिल जाऊंगा. अगले जन्म में आऊंगा मैं… गुड बाय. खुश रहना तू रोइयो मत… अब खत्म हो गया अपना टाइम… मैं जा रहा हूं जय बजरंगबली खत्म बस.

युवक की हालत गंभीर

जहरीले पदार्थ के सेवन से प्रेमी की हालत बिगड़ गई जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. वहीं अब ये मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

(रिपोर्ट- विराग पचौरी/महोबा)

‘रोना मत बाबू, मैं आऊंगा’… महोबा के युवक ने इंस्टा पर बनाई रील, फिर खा लिया जहर; प्रेमिका से शादी न होने पर दी जान




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button