UP News: ‘सर मत जाइए प्लीज’… बरेली में इंस्पेक्टर की विदाई पर लिपटकर रोने लगीं महिला पुलिसकर्मी, Videoवायरल – INA

UP News: ‘सर मत जाइए प्लीज’… बरेली में इंस्पेक्टर की विदाई पर लिपटकर रोने लगीं महिला पुलिसकर्मी, Videoवायरल – INA

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के प्रेमनगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर के विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, पुलिस महकमे में तबादले आम बात हैं, लेकिन कभी-कभी ये तबादले ऐसे जज्बात छोड़ जाते हैं जो लंबे समय तक याद किए जाते हैं. कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब प्रेमनगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी का तबादला बरेली से आगरा जोन हो गया. विदाई के मौके पर न केवल पुलिसकर्मी भावुक नजर आए, बल्कि एक महिला पुलिसकर्मी तो रोते-रोते इंस्पेक्टर से लिपट गई. यह दृश्य जिसने भी देखा, उसकी आंखें भी भर आईं.

दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों इंस्पेक्टर रघुवंशी की विदाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जब थाने में केक काटा रहा है और गले में फूलों की माला पहनाई जा रही तो एक महिला पुलिसकर्मी उन्हें रोककर गले लग गई और रोने लगी. इंस्पेक्टर ने भी उसे ढांढस बंधाया और समझाया कि यह महकमे की प्रक्रिया है. आज यहां से जाना है तो कल कहीं और फिर आना होगा.

थाने के कई अन्य सिपाही और स्टाफ भी इस दौरान भावुक दिखे. लोग बताते हैं कि इंस्पेक्टर रघुवंशी अपने सख्त रवैये के साथ-साथ अपने मिलनसार स्वभाव के लिए भी जाने जाते थे.

रीलबाजी में थे मशहूर इंस्पेक्टर

इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी सिर्फ कानून-व्यवस्था संभालने के लिए ही नहीं बल्कि अपने अलग अंदाज के लिए भी चर्चा में रहते थे. अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी बनाई रीलें वायरल होती रहती थीं. रघुवंशी का यही अंदाज उन्हें बाकी अफसरों से अलग बनाता था. युवा पुलिसकर्मी उनके साथ रील बनाकर खुश हो जाते थे और यही वजह है कि थाने के जवानों से लेकर स्टाफ तक उनसे खास जुड़ाव महसूस करते थे. उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रांसफर की खबर लगते ही उनके विदाई वीडियो को हजारों लोगों ने शेयर किया.

प्रेमनगर थाने से आगरा जोन ट्रांसफर

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में इंस्पेक्टर रघुवंशी लंबे समय से तैनात थे. अपराध पर लगाम लगाने से लेकर आम जनता की शिकायतें सुनने तक, वह हमेशा सक्रिय दिखाई देते थे. स्थानीय लोग बताते हैं कि इंस्पेक्टर का दरवाजा हर किसी के लिए खुला रहता था. गरीब हो या अमीर, फरियादी को बिना भेदभाव के सुना जाता था. अब उनका ट्रांसफर आगरा जोन में हो गया है. यह खबर जब थाने में पहुंची तो सभी पुलिसकर्मी हैरान रह गए. हालांकि पुलिस महकमे में यह सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन जब कोई अफसर अपने काम और व्यवहार से दिलों में जगह बना लेता है तो उसकी विदाई यादगार बन जाती है.

सोशल मीडिया पर छाई विदाई की तस्वीरें

वहीं विदाई के मौके पर बनी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं. लोग कमेंट कर लिख रहे हैं कि ऐसे पुलिसकर्मी कम ही देखने को मिलते हैं. वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि रीलबाज़ी से अलग, इंस्पेक्टर रघुवंशी का सबसे बड़ा गुण था कि वे अपने स्टाफ को परिवार की तरह मानते थे. यह पहली बार नहीं है जब किसी पुलिस अफसर की विदाई इतनी भावुक रही हो, लेकिन बरेली में इस तरह का नजारा बहुत कम देखने को मिलता है.

‘सर मत जाइए प्लीज’… बरेली में इंस्पेक्टर की विदाई पर लिपटकर रोने लगीं महिला पुलिसकर्मी, Videoवायरल




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button