UP News: बीजेपी राज व्यापारियों के लिए आपातकाल… भाजपा सरकार पर अखिलेश का बड़ा हमला – INA


समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर केंद्र और यूपी सरकार पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि बीजेपी के राज में व्यापार, कारोबार, आर्थिक, सामाजिक आपातकाल की स्थिति में चला गया है. उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ सरकार में गलत नीतियों के साथ काम हो रहा है. इस सरकार में सिर्फ बिचौलिए और बीजेपी के लोग मुनाफा कमा रहे हैं. सारे व्यापारियों की हालत ठीक नहीं है.
सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी सरकार में जितने इंजन है, वह सब ईंधन की जुगाड़ में लगे है. उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों ने देश के व्यापार को उलझा दिया. आर्थिक सामाजिक आपातकाल है. व्यापारियों के साथ सरकार में गलत नीतियों के साथ काम हो रहा है. व्यापारियों के लिए यह नए तरीके की इमरजेंसी है. आर्थिक और सामाजिक आपातकाल लगा हुआ है.
‘विशेष चंदा वसूली के जरिए नजराना वसूला जा रहा’
इसके आगे उन्होंने कहा कि देश में 35 हजार एमएसएमई यूनिट बंद हो गई. यह सरकार बिचौलियों का मुनाफा बढ़ाने के काम में लगी है. विशेष चंदा वसूली के जरिए नजराना वसूला जा रहा है. निवेश से ऑनलाइन वसूली हो रही है. टैक्स सिस्टम व्यापार मे भय पैदा कर रहा है. अखिलेश ने कहा कि निवेश में एडवांस्ड कमीशन की डिमांड हो रही है. जिस तरह का टैक्स सिस्टम लगाया गया है उससे व्यापारियों को ठगा जा रहा है, जीएसटी के झूठे नोटिस व्यापारियों को भेजे जाते हैं.
‘बीजेपी में सिर्फ और सिर्फ सेटलमेंट पॉलिसी चल रही’
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि बीजेपी में सिर्फ और सिर्फ सेटलमेंट पॉलिसी चल रही है. जो कोई व्यापारी आवाज उठाएगा उसके खिलाफ इतने छापेमारी पड़ेगी कि वह बर्बाद हो जाएगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में सिर्फ सेटलमेंट पॉलिसी चल रही. बीजेपी से बड़ा माफिया कोई नहीं है. उन्होंने कहा कि व्यापारी साथियों ने तय किया है कि समाजवादी पार्टी की मदद करेंगे. 2027 के चुनाव में व्यापारी साथी सपा के साथ खड़े नजर आएंगे.
‘भाजपाई भगवान बदल देते हैं’
उन्होंने कहा कि असली पीडीए कौन है ये जनता तय करेगी. पीडीए सपा ने बनाया है इसलिए ये लोग घबराए हुए हैं घबराए है. सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी जातिवाद पार्टी है. भाजपाई भगवान बदल देते हैं. उन्होंने कहा कि धर्म का रास्ता सनातन धर्म है जो अन्याय कर रहा है वो धर्म के रास्ते पर नहीं है. जो दूसरों को परेशान करता है वो सनातनी नहीं जो दूसरों की हत्या कर दे वो सनातनी नहीं है.
बीजेपी राज व्यापारियों के लिए आपातकाल… भाजपा सरकार पर अखिलेश का बड़ा हमला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










