UP News: धार्मिक उन्माद फैलाने वाली किताबें छापने वाला फरहान नबी गिरफ्तार, विदेशों से मिला था 11 करोड़ रुपये का फंड… UP ATS का खुलासा – INA


उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने ग्रेटर नोएडा के कासना क्षेत्र से फरहान नबी सिद्दीकी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एटीएस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग कासना स्थित एक निजी कंपनी के माध्यम से धार्मिक उन्माद फैलाने वाली किताबों को छापने और वितरण करने का काम कर रहे हैं. साथ ही इस काम के लिए विदेश से हवाला और अन्य गैरकानूनी माध्यमों से पैसे मिलने की जानकारी भी मिली थी.
जांच में सामने आया कि फरहान नबी सिद्दीकी, नासी तोर्बा और कुछ अन्य व्यक्तियों ने एम/एस इस्तांबुल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, एम/एस हकीकत वक्फी फाउंडेशन, और एम/एस रियल ग्लोबल एक्सप्रेस लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनियां बनाई थीं. इन कंपनियों के जरिए ‘हकीकत प्रिंटिंग प्रकाशन’ नाम के प्रिंटिंग प्रेस से ऐसी किताबें प्रकाशित की जा रही थीं, जो धार्मिक और सामाजिक समूहों के बीच उन्माद फैलाने वाली थीं.
हवाला के जरिए मिले करोड़ों रुपये
एटीएस की जांच में यह भी पता चला कि इन कंपनियों को तुर्की और जर्मनी से हवाला के जरिए करोड़ों रुपये भेजे गए. फरहान नबी विदेशी नागरिकों को, विशेष रूप से तुर्की और जर्मनी से आने वाले लोगों को बिना किसी आधिकारिक सूचना के अपने परिसर में ठहराता था. इतना ही नहीं, फरहान पर अवैध रूप से भारत में आए बांग्लादेशी नागरिकों को शरण देने के भी आरोप लगे हैं.
फरहान नबी सिद्दीकी अरेस्ट
जांच में खुलासा हुआ कि फरहान और उसके सहयोगियों ने हवाला के जरिए मिले लगभग 11 करोड़ रुपये की धनराशि का उपयोग उत्तर प्रदेश के अमरोहा और पंजाब में मदरसों, मस्जिदों और कंपनियों के नाम पर जमीन खरीदने में किया.
एटीएस ने इन गंभीर आरोपों के आधार पर एम/एस इस्तांबुल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के सह-निदेशक फरहान नबी सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी गई है. साथ ही हवाले के जरिए विदेश से आने वाली फंडिंग की भी गहन जांच की जा रही है.
धार्मिक उन्माद फैलाने वाली किताबें छापने वाला फरहान नबी गिरफ्तार, विदेशों से मिला था 11 करोड़ रुपये का फंड… UP ATS का खुलासा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










