UP News: फिरोजाबाद: टूंडला में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज गिरा, 7 मजदूर दबे; 2 की हालत गंभीर – INA

UP News: फिरोजाबाद: टूंडला में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज गिरा, 7 मजदूर दबे; 2 की हालत गंभीर – INA

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का एक हिस्सा गिर गया, जिसमें करीब 7 मजदूर दब गए. घायलों को तत्काल एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों से अस्पताल भेजा गया है. दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. रेल प्रशासन और पुलिस प्रशासन फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर बचाव और राहत कार्य में जुटी है. अचानक हुई घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई. इस हादसे में निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है. हादसा टूंडला रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक के पास हुआ है. यहां रेलवे का ओवर ब्रिज के निर्माण का काम चल रहा है.

जानारी के मुताबिक, थाना टूंडला क्षेत्र में रेलवे पटरी के ऊपर बन रहे नवनिर्माण ओवरब्रिज का एक हिस्सा अचानक गिर गया. हादसे में लगभग आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए हैं. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है.

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

ओवरब्रिज का निर्माण कार्य कई दिनों से चल रहा था. निर्माण के दौरान अचानक एक हिस्सा भरभरा कर नीचे गिर गया जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे की चपेट में आ गए. फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गए हैं. वहीं घायल मजदूरों को पहले ही इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया.

रेलवे अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे

वहीं घटनास्थल पर पुलिस अधिकारियों के अलावा रेलवे अधिकारी भी पहुंचे हैं. ओवर ब्रिज के मलबे के नीचे मजदूरों के दबे होने की आशंका पर तत्काल जेसीबी की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. वहीं हादसे की जानकारी होने पर घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई. टूंडला रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक के पास रेलवे का फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण चल रहा है.

फिरोजाबाद: टूंडला में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज गिरा, 7 मजदूर दबे; 2 की हालत गंभीर




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button