UP News: पहले खुद आईना देखिए…अखिलेश यादव के बिजली संकट वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार – INA

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तर प्रदेश की बिजली व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने के बाद उर्जा मंत्री एके शर्मा ने पलटवार किया है. ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने एक्स पर लिखा कि आज कल अखिलेश यादव को यूपी की बिजली व्यवस्था बहुत कमजोर दिख रही है. उनसे कहना चाहूंगा कि आईना जब भी उठाया करो, पहले खुद देखो फिर दिखाया करो. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को पहले अपने शासनकाल की स्थिति को देखना चाहिएट

एके शर्मा ने कहा कि सपा के शासनकाल (2012-17) के अंत में यूपी में बिजली की औसत पीक डिमांड 13000 MW थी. वहीं वर्तमान औसत 30000 MW, यानी कि ढ़ाई गुना ज्यादा है. उन्होंने कहा कि आज यूपी देश में सबसे ज़्यादा पीक विद्युत आपूर्ति करने वाला प्रदेश बना है. जो पहले निचले पायदान पर होता था.

आंकड़ों के साथ अखिलेश यादव पर हमला

एके शर्मा ने कहा कि 2017 की अपेक्षा लगभग दो गुने से ज़्यादा उपभोक्ताओं को आज बिजली दी जा रही है. अखिलेश पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आपके समय के 1.80 करोड़ के सापेक्ष आज 3.70 उपभोक्ता हैं. 1947 से 2017 के 70 वर्षों में आपके द्वारा छोड़े गए लगभग 1.70 लाख मजरों का विद्युतीकरण अब किया गया है. ग्रामीण विद्युतीकरण और नगरीय स्ट्रीट लाइट कार्यक्रम ने प्रदेश की छवि बदल दिया है. 2017 में यूपी में तापीय बिजली का अपना खुद का अधिकतम उत्पादन 5160 MW था जो 2022 में बढ़कर 5820 MW हुआ और आज 9120 MW है- यानी कि लगभग दोगुना है.

हमारे प्रस्ताव पर मेजा में 3×800 MW की नई तापीय ऊर्जा परियोजना के लिए सरकार ने मंज़ूरी दिया है. 2400 MW की इस क्षमता की लागत 38358 करोड़ रुपए होगी. इसी प्रकार मिर्जापुर में 2×800 MW की नई तापीय ऊर्जा परियोजना के लिए भी सरकार ने मंजूरी दिया है.

उसी प्रकार सभी स्रोतों से 2017 में यूपी में 11803 MW विद्युत उपलब्ध थी जो 2022 में बढ़ाकर 15395 MW हुई और आज 2025 में यह 20038 MW है- यानी कि लगभग दो गुनी. इसी प्रकार की ऐतिहासिक वृद्धि ट्रांसमिशन क्षेत्र में हुई है. 2017 में बड़े उपकेंद्रों की कुल क्षमता 39000 MVA थी जो 2022 में बढ़कर 1 लाख MVA हुई और आज 2025 में यह 2 लाख MVA है.

हर जगह 18 से 24 घंटे बिजली

डिस्ट्रीब्यूशन क्षमता में भी अपार वृद्धि हुई है. उदाहरण के रूप में आपके (अखिलेश यादव) समय के छोड़े हुए 1.59 लाख किमी जर्जर तार पिछले चार वर्ष में बदले गए हैं. लटकते-टूटते 30 लाख खंभों को नए खंभों से तीन साल में ही बदला गया है. 2017 के पहले कुछ चुनिंदा जिलों और गांवों में बिजली आती थी. आज हर गांव, हर नगर, हर जिले, हर दुकान, हर प्रतिष्ठान और सब जगह पर 18 से 24 घंटे बिजली दी जा रही है.

भीषण गर्मी के कारण बढ़ी मांग

स्थानिक परिस्थितियों के कारण कहीं और कभी आने वाले व्यवधान को दूर करते हुए सभी विद्युत कर्मी जनसेवा में निरंतर लगे हैं. उर्जा मंत्री ने अखिलेश यादव पर तंज करने हुए कहा कि भीषण गर्मी के कारण अप्रत्याशित रूप से बढ़ी हुई मांग को पूरा करने में लगे हुए हम सबका आप जैसे अनुभवी व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए. रही बात बबूल की तो ये फैसला तो हो चुका है. वो तो आपने लगाए हैं. हम उन्हें समूल नष्ट कर रहे हैं.

दैविय आपदा से विद्युत आपूर्ति बाधित

उर्जा मंत्री ने कहा कि कुछ स्थानों पर दैविय आपदा आने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई. जिससे एक-दो दिन लग जाते हैं. इसकी वजह से बिजली वहां नहीं पहुंच पाई. कुछ कर्मचारी भी ऐसे हैं जो उपभोक्ताओं की सुनवाई नहीं करते हैं. उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

जनप्रतिनिधियों का स्वागत

वहीं बीजेपी विधायकों के पत्र पर एके शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का स्वागत है. उन्होंने हमें चिट्ठी लिखी है, जरूरत होती तो मुलाकात भी होती और उनकी जो मांग है उसको पूरा भी किया जाएगा. हमने कॉल सेंटर 1912 की लाइन भी बढ़ाई है. पहले 120 थी अब 200 से अधिक हो गई है. ट्रांसफार्मर भी पहले की अपेक्षा कम जल रहे हैं. साथ ही लाइनों का नवीनीकरण भी कराया जा रहा है.

पंकज चतुर्वेदी
पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी पिछले 11 साल से देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुवात हुई.

दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अदंर की खबर को बाहर लाने का हुनर के साथ ही यूपी के ब्यूरोकेसी में खास पकड़ रखते हैं.

इनकी पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही आप तक पहुंचाना है.

Read More

google button

पहले खुद आईना देखिए…अखिलेश यादव के बिजली संकट वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button