UP News: पहले चाय में जहर दिया, फिर रोटी में मिलाया… लखनऊ में सास की हत्या करने वाली बहू अरेस्ट, जानें क्यों ली जान – INA

पहले चाय में जहर दिया, फिर रोटी में मिलाया… लखनऊ में सास की हत्या करने वाली बहू अरेस्ट, जानें क्यों ली जान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बहू रोटी में जहर देकर सास की हत्या कर दी है. इससे 10 दिन पहले भी उसने चाय में जहर देकर सास को मौत की नींद सुलाने की कोशिश की थी, लेकिन किसी कारण चाय नहीं पीने पर वह बच गई. इस दिल दहला देने वाली घटना ने इंसानियत और रिश्तों का शर्मसार कर दिया है. जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला का भांजे के साथ ही अवैध संबंध था. इसी का विरोध करने पर सास को मार दिया गया.

यह पूरा मामला लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के इब्राहिमगंज गांव का है. 5 अप्रैल को बहू शालिनी ने सास शांति देवी को कीटनाशक (जहर) मिली रोटियां खाने में परोसी. एक रोटी उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्होंने उल्टियां शुरू कर दीं. देखते ही देखते शांति की हालत काफी बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें ड्राॅक्टर के पास ले जाया गया. हालांकि, काफी कोशिशों के बाद भी उनकी जान नहीं बच सकी.

पॉलीथिन में लिपटी मिली रोटी

इसके बाद अंतिम संस्कार कर हुए बुजुर्ग को खेत में दफना दिया. शुरुआत में परिजन इसे सामान्य मौत मान रहे थे, लेकिन समय के साथ मामला परत-दर-परत खुलता चला गया. मां ने मरने से पहले बेटे को कड़वी रोती होने की बात कहीं थी. इस बारे में बहू से पूछताछ करने पर वह बार-बार अपने बयान बदल रही थी. इससे सभी का शक और भी बढ़ गया. इसी दौरान घर में पॉलीथिन में लिपटी रोटी मिलने से मामला काफी गरमा गया.

रोटी में जहर देकर सास की हत्या

इसके बाद परिवार और गांव वालों ने एक पंचायत बुलाई. इस दौरान एक रिश्तेदार ने शालिनी को कीटनाशक मुहैया करने की बात स्वीकार ली. यह बात सुनते ही सकते में आ गया.जब शालिनी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसने बताया कि मैंने सास को रोटी में कीटनाशक मिलाकर दिया था, जिसे खाना से उनकी मौत हो गई. 10 दिन पहले भी मैंने उन्हें मारने की कोशिश की थी, लेकिन तब मैं सफल नहीं हो पाई

10 दिन पहले ऐसे बची थी जान

शालिनी ने 10 दिन पहले सास की चाय में जहर मिलाया था, जिसे सास ने ठंडी हो जाने का कारण नहीं पी और उनकी जान बच गई. जांच में सामने आया है कि इस पूरे हत्याकांड में सिर्फ बहू शालिनी ही शामिल नहीं थी,बल्कि उसका भांजा भी मिला हुआ था. जांच में सामने आया है कि बहू और भांजे के अवैध संबंध थे. इस बात की खबर सास शांति देवी को लग गई थी. उसने दोनों के रिश्ते का विरोध भी किया था. बस यही कारण उनकी मौत की वजह बन गया.

पुलिस ने मामले में कार्रवाई आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है. साथ ही शनिवार को मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

पहले चाय में जहर दिया, फिर रोटी में मिलाया… लखनऊ में सास की हत्या करने वाली बहू अरेस्ट, जानें क्यों ली जान


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News