UP News: दिवाली-छठ पर आसमान छू रहे फ्लाइट टिकट के दाम… 15 हजार रुपए तक बढ़ी कीमत – INA

UP News: दिवाली-छठ पर आसमान छू रहे फ्लाइट टिकट के दाम… 15 हजार रुपए तक बढ़ी कीमत – INA

दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के बीच मुंबई में रहने वाले पूर्वांचल और बिहार के लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं. त्योहारों के चलते मुंबई से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले हवाई टिकटों के दाम आसमान छू रहे हैं. सामान्य दिनों में 5,000 से 8,000 रुपए में उपलब्ध फ्लाइट टिकट अब 17 से 21 अक्टूबर के बीच 15,000 से 20,000 रुपए तक पहुंच गए हैं.

मुंबई से पटना के लिए जिस फ्लाइट का टिकट पहले 6,500 और 9,000 रुपए का था. वही अब 17,000 से 35000 का हो गया है. वहीं मंबई से वाराणसी (बनारस) जाने वालों के लिए भी यही परेशानी है. मुंबई से वाराणसी की स्पाइसजेट फ्लाइट का टिकट 14,758 से 19,546 तक मिल रहा है. अकासा एयर के 19,238 से 19,953, इंडिगो के 17,838, एयर इंडियाके 18,737 रुपए का मिल रहा है. पटना रूट पर भी यही हाल हैं. स्पाइसजेट में 17,927 से 21,168, इंडिगो में 20,836 से 29,709, एयर इंडिया में 30,873 रुपए का टिकट है.

मुंबई से राजस्थान फ्लाइट टिकट कीमत

बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए ही नहीं, बल्कि और जगहों के लिए फ्लाइट के टिकटों के दाम बढ़ा दिए गए हैं. जोधपुर से मुंबई के सामान्य टिकट की कीमत 6,297 रुपए है, लेकिन दिवाली के दौरान इसका किराया 5,217 रुपए हो गया है, जबकि 25 और 26 अक्टूबर के लिए यही टिकट 12,875 रुपए तक मिल रहा है. वहीं, मुंबई से जोधपुर का शनिवार का टिकट 17,864 रुपए का है, जो अगले हफ्ते तक करीब 7,500 रुपए तक आ सकता है. इसी तरह, अन्य शहरों के रूट्स पर भी टिकटों के दाम में त्योहारों के मुताबिक उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, जिसके चलते यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

ट्रेनों में सैकड़ों में पहुंची वेटिंग लिस्ट

रेलवे की ओर से त्योहारों के चलते अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें तो चलाई गई हैं, लेकिन बढ़ती मांग के सामने वह भी नाकाफी साबित हो रही हैं. मुंबई से उत्तर प्रदेश-बिहार के लगभग सभी प्रमुख रूट्स पर वेटिंग लिस्ट सैकड़ों में पहुंच चुकी है. कुर्ला, बान्द्रा, मुम्बई सेंट्रल, कल्याण, ठाणे और सीएसटी टर्मिनस पर जनरल कोच में यात्री खचाखच भरकर जा रहे हैं.

दिवाली-छठ पर आसमान छू रहे फ्लाइट टिकट के दाम… 15 हजार रुपए तक बढ़ी कीमत




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button