UP News: क्षमा कर दि हा… सांसद रवि किशन ने मांगी विधायक से ऐसी माफी, ठहाके लगाने लगे लोग – INA

UP News: क्षमा कर दि हा… सांसद रवि किशन ने मांगी विधायक से ऐसी माफी, ठहाके लगाने लगे लोग – INA

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सदर सांसद रवि किशन और गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सांसद रवि किशन ग्रामीण विधायक विपिन सिंह को कहते नजर आ रहे हैं कि आपके बैनर पर हमारा फोटो नहीं है. वायरल वीडियो में रवि किशन, ग्रामीण विधायक से कह रहे हैं कि हर जगह हमारा फोटो काटे हैं, काहे काटे हैं? और वीडियो में सांसद, विधायक से हाथ जोड़कर कह रहे है कि हमें क्षमा कर दीजिए अगर कुछ हुआ हो तो.

यह वीडियो गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूरजकुंड में कल्याण मंडपम के उद्घाटन कार्यक्रम की है जो कि 6 जून को हुआ था. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कल्याण मंडपम का उद्घाटन हुआ था. जिसमें गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन शुक्ला, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह समेत बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे. 6 जून.को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूरजकुंड स्थित कल्याण मंडपम का उद्घाटन किया था. मंडपम मिलने से सूरजकुंड क्षेत्र के 10 वार्डों के लगभग 2 लाख आबादी को सीधा लाभ मिलेगा.

सांसद ने ली चुटकी

गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन शुक्ला सोशल मीडिया पर आए दिन चर्चा में बने रहते हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ का रवि किशन पर चुटकी लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है. इधर कई कार्यक्रम पर सीएम योगी आदित्यनाथ, रवि किशन पर चुटकी लेते नजर आए हैं. कुछ इसी तरह से सांसद रवि किशन भी कार्यक्रम से पहले विधायक विपिन सिंह पर चुटकी लेते नजर आए. दोनों का 11 सेकंड वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है.

रवि किशन बोले- ‘क्षमा कर दि हा’

इसमें सांसद रवि किशन, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह को कहते नजर आ रहे है कि कई लोगों ने हमसे कहा है कि आप बैनर में नहीं हैं. जिसके बाद रवि किशन हाथ जोड़कर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह से कहते नजर आ रहे है की हमें “क्षमा कर दि हा हमसे कुछ भईल होई त” “हर जगह हमार फोटो काट दिहल बा”.

सांसद रवि किशन और ग्रामीण विधायक की इस बात से वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मार कर हस पड़े. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चल रहा है जो भी इस वीडियो को देख रहा है अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है.

क्षमा कर दि हा… सांसद रवि किशन ने मांगी विधायक से ऐसी माफी, ठहाके लगाने लगे लोग




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button