UP News: ‘बड़ी जल्दी भूल गए पहलगाम’, शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या ने उठाए सवाल, कहा- नहीं होना चाहिए इंडिया-पाक मैच – INA


कश्मीर के पहलगाम हमले में अपनी जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या ने भारत पाकिस्तान के प्रस्तावित क्रिकेट मैच का विरोध किया है. ऐशन्या ने मैच को गलत मानते हुए कहा है कि एक तरफ ऑपरेशन सिंदूर और दूसरी तरफ मैच, दोनों एक साथ नहीं हो सकते. शुभम के परिजनों ने यह भी कहा कि कोई भी खेल मनोरंजन के लिए होता है और पहलगाम की घटना के बाद कोई मनोरंजन नहीं हो सकता. शुभम के पूरे परिवार ने बीसीसीआई के इस फैसले का जोरदार विरोध किया है.
कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने कायरतापूर्ण हमला करते हुए 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी. इसमें सबसे पहले गोली कानपुर के शुभम द्विवेदी को मारी गई थी. अब बीसीसीआई के प्रस्तावित क्रिकेट के एशिया कप 2025 में होने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच का शुभम की पत्नी ऐशन्या ने जोरदार विरोध किया है. ऐशन्या ने कहा कि क्या तीन महीने में हादसे के पीड़ितों को भूल गए. क्या इतनी जल्दी देश और बीसीसीआई हमको भूल जाएगा. कैसे कोई इस तरह के मैच के लिए मान सकता है.
शुभम की पत्नी ने क्या कहा?
ऐशन्या ने यह भी कहा कि, एक तरफ ऑपरेशन सिंदूर चल रहा है और दूसरी तरफ मैच, दोनों बात कैसे हो सकती है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या एक भारतीय के तौर पर हमारा दर्द कुछ नहीं है. जिसने हमारे 26 लोगों को मार दिया उसी देश के साथ हम मैच कैसे खेल सकते है? शुभम के चाचा मनोज द्विवेदी ने कहा कि क्रिकेट मनोरंजन की चीज है, यह एक खेल है. पहलगाम जैसे हादसे के बाद यह मनोरंजन कैसे हो सकता है.
‘मैच होना बिल्कुल गलत’
उन्होंने कहा कि यह मैच होना बिल्कुल गलत है और हम इस मैच का पूरी तरह विरोध करते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि बीसीसीआई के इस फैसले से शुभम के पिता भी बहुत आहत है. हम सब लोगों को यह नहीं समझ आता कि मात्र तीन महीने में इतना बड़ा हमला भूलकर दुश्मन देश के साथ कोई मैच कैसे हो सकता है.
‘बड़ी जल्दी भूल गए पहलगाम’, शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या ने उठाए सवाल, कहा- नहीं होना चाहिए इंडिया-पाक मैच
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











