UP News: कोबरा से लड़ गया ‘बादल’, मालिक की बचा ली जान, सांप को भी मार डाला; पर खुद की हो गई मौत – INA


उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से दो कुत्तों के वफादारी की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया. यहां दो पालतू कुत्तों ने घर की बाउंड्री के अंदर आए कोबरा सांप से लड़कर उसे बाहर भगाया. इस दौरान दोनों कुत्तों ने लड़ते-लड़ते सांप को मार डाला, लेकिन इस दौरान सांप के डसने से एक कुत्ते की भी जान चली गई. इस दौरान सांप और कुत्ते के लड़ने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मामला जिले के छानबे ब्लॉक के बबुरा गांव का है. यहां के रहने वाले राणा सिंह ने दो कुत्ते पाल रखा था. इनमें से एक जर्मन शेफर्ड जिसका नाम बादल, दूसरा ग्रेट डेन जिसका ग्रेज नाम रखा था. मामले में सोमवार की दोपहर में परिवार के लोग घर के अंदर आराम कर रहे थे. इस दौरान बाउंड्री के अंदर अचानक कोबरा सांप आ गया. घर की रखवाली कर रहे दोनों वफादार कुत्ते कोबरा सांप को देखकर उससे लड़ गए.
सांप से लड़ गए कुत्ते एक की मौत
इसके बाद लड़ते-लड़ते दोनों कुत्तों ने सांप को घर के बाउंड्री के बाहर निकाला और घर में कोबरा को जाने से रोक दिया. दोनों कुत्तों के लड़ने के दौरान एक कुत्ते (जर्मन शेफर्ड) बादल को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई.
मौत हो जाने के बाद मलिक राणा सिंह ने कुत्ते को बकायदा जेसीबी बुलाकर गड्ढा खुदवा और उसे सम्मानजनक तरीके से दफन किया. सांप के लड़ने और कुत्ते के दफनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इन वफादार कुत्तों के बहादुरी की पूरे जनपद में चर्चा हो रहा है.
मालिक ने क्या कहा?
राणा सिंह ने बताया कि उन्होंने दो कुत्ते पाल रखे थे. एक जर्मन शेफर्ड जिसका नाम बदल दूसरा ग्रेट डेन ग्रेज है. सांप घर के अंदर घुस रहा था. इस दौरान दोनों कुत्तों ने उसे देख लिया. उन दोनों ने लड़ते हुए सांप को मार डाला. सांप को मारते समय बादल को सांप ने सर में तीन जगह डस लिया.
जिसके कारण बदल जमीन पर गिर पड़ा. घर के लोगों ने तुरंत डॉक्टर बुलाया, लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने कहा बादल की मौत से पूरा परिवार दुखी है. बादल इससे पहले भी कई बार जहरीले जंतु को घर में घुसने से पहले ही मर चुका है. वह एक वफादार साथी था.
कोबरा से लड़ गया ‘बादल’, मालिक की बचा ली जान, सांप को भी मार डाला; पर खुद की हो गई मौत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











