UP News: फ्लैट से लेकर जमीन तक… तीन स्कीम से पूरा होगा 3868 लोगों का सपना, जानें डिटेल – INA

UP News: फ्लैट से लेकर जमीन तक… तीन स्कीम से पूरा होगा 3868 लोगों का सपना, जानें डिटेल – INA

लखनऊ विकास प्राधिकरण की अटल नगर व सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इनकी लॉन्चिंग के महज तीन दिन के अंदर 2346 बुकलेट बिकी हैं जबकि 117 लोगों ने रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कराकर सफलतापूर्वक पंजीकरण भी करा लिया है. दोनों योजनाओं का ऑनलाइन पंजीकरण 04 अक्टूबर से खोला गया है, जोकि 03 नवंबर, 2025 तक चलेगा.

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि हजरतगंज के डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे से खाली कराई गई लगभग 2,314 वर्गमीटर भूमि पर एलडीए ने सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना लॉन्च की है. यहां ग्राउंड प्लस थ्री स्ट्रक्चर के 03 ब्लॉक में 36.65 वर्गमीटर क्षेत्रफल के कुल 72 फ्लैट बनाए गए हैं. ईडब्ल्यूएस श्रेणी के इन भवनों की कीमत 10.70 लाख रुपये निर्धारित की गई है. योजना की लोकेशन काफी प्राइम है और लोग इसमें काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं. 03 दिन में 5616 लोगों ने इसके लिए एलडीए की वेबसाइट पर लॉगइन किया है. इनमें से 1703 लोगों ने बुकलेट खरीदी है, जबकि 58 लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं.

Lucknow 2

अटल नगर आवासीय योजना में ₹9.82 लाख तक के फ्लैट

इसी तरह देवपुर पारा में स्थित अटल नगर आवासीय योजना में 12 से लेकर 19 मंजिल के 15 टावरों में कुल 2,496 फ्लैट्स लांच किए गए हैं. इसमें से 1,832 भवन 01 बीएचके और 664 भवन 02 बीएचके के हैं. ये भवन 30 वर्गमीटर से लेकर 54.95 वर्गमीटर क्षेत्रफल के होंगे, जिनकी कीमत 9.82 लाख रुपये से शुरू होगी. 03 दिन में 3078 लोगों ने योजना के भवनों के लिए एलडीए की वेबसाइट पर लॉगइन किया है. इसमें से 643 लोगों ने बुकलेट खरीद ली है, जबकि 59 लोगों ने पंजीकरण धनराशि जमा कराकर रजिस्ट्रेशन कराया है.

Lucknow 1

व्योमकेश आवासीय योजना में 1300 भूखंड

रामपुर विकास प्राधिकरण ने भी आम लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए व्योमकेश आवासीय योजना की शुरुआत की है. योजना रामपुर-नैनीताल बाईपास मार्ग पर स्थित मोदीमॉल से मात्र दो किमी. दूर स्थित है. इस योजना के तहत 30 मीटर तक चौड़ी सड़कें और भूमिगत विद्यूत व्यवस्था की जा रही है. ये योजना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां से बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन की दूरी मात्र तीन किलोमीटर है जबकि एयरपोर्ट 20 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है. इस योजना को खास बनाने के लिए इसमें कम्युनिटी सेंटर, शिक्षण संस्थान, अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और पुलिस चौकी जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं. यहां मौजूद विशाल सेंट्रल पार्क के साथ ही 15 प्रतिशत से अधिक ग्रीन पार्क के लिए छोड़ा जाएगा. ये योजना 8 अक्टूबर से शुरू होगी जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 8 नवंबर तय की गई है.

फ्लैट से लेकर जमीन तक… तीन स्कीम से पूरा होगा 3868 लोगों का सपना, जानें डिटेल




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button