UP News: गैस लीकेज से लेकर शॉर्ट सर्किट तक… नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आग के 4 बड़े हादसे, झुग्गियां-मकान और फ्लैट जले – INA

Noida News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भीषण गर्मी के बीच आग लगने की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है. बीते 24 घंटों में चार अलग-अलग घटनाओं ने प्रशासन और फायर ब्रिगेड को अलर्ट मोड पर ला दिया है. कहीं गैस पाइपलाइन में लीकेज से आग भड़क उठी तो कहीं झुग्गी और दुकानें जलकर राख हो गईं. राहत की बात यह रही कि इन सभी घटनाओं में कोई जनहानी नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, पहली घटना सूरजपुर थाना क्षेत्र इलाके से निकलकर आई, जहां पर जिला कोर्ट के बाहर आईजीएल गैस पाइपलाइन में अचानक लीकेज होने से आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हुए नजर आए.
ये भी पढ़ें- मॉल के वाटर पार्क में मौत का खेल! नोएडा में युवक की डूबने से मौत, CCTV खंगाल रही पुलिस
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश जारी रही. अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में गैस पाइपलाइन लीकेज को आग का कारण माना जा रहा है.
सेक्टर-76 मंडी के पास झुग्गियों में लगी आग
दूसरी घटना नोएडा सेक्टर-76 मंडी के पास हुई. यहां दोपहर करीब 2 बजे झुग्गियों में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि पास में बनी फल और सब्जियों की दो से तीन दुकानें और वहां रखा कबाड़ पूरी तरह जल गया. स्थानीय लोगों ने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें बढ़ती गईं. सूचना पर फायर स्टेशन से दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. यदि आग और फैलती तो आसपास की कई और झुग्गियां आग की चपेट में आ सकती थीं.
सेक्टर-40 में स्थित एक मकान में लगी आग
तीसरी घटना भी नोएडा के सेक्टर-40 सेक्टर से निकलकर सामने आई. यहां पर एक मकान में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही फेस-1 से 3 और फेज-3 से एक फायर टैंकर मौके पर रवाना किया गया. दमकल कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग को कड़ी मशक्कत के बाद काबू में किया. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है. फायर विभाग के अधिकारी को कहना है कि गनीमत रही कि इस आग में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई.
हाईराइज सोसाइटी में मंदिर के दिये से सुलगी आग
चौथी घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला एस्टेट सोसाइटी में निकल कर सामने आई. यहां पर एक फ्लैट के बालकनी में रखे मंदिर में दिये जलने के कारण आग लग गई. घटना के वक्त परिवार घर पर मौजूद नहीं था. जब आग की लपटें तेज हुई तो पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई. उन्होंने फोन कर फ्लैट मालिक को इसकी जानकारी दी.
सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का काम शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा नुकसान टल गया. लगातार सामने आ रही आग की घटनाओं के बाद फायर विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ के आगजनी की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं. ऐसे में गैस पाइपलाइन और ज्वलनशील सामान को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है.
गैस लीकेज से लेकर शॉर्ट सर्किट तक… नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आग के 4 बड़े हादसे, झुग्गियां-मकान और फ्लैट जले
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




