UP News: बरेली से मुंबई-बेंगलुरु जाने वालों के लिए गुड न्यूज, अब एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे 232 सीटर विमान, ये सुविधाएं भी मिलेंगी – INA


उत्तर प्रदेश में बरेली के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब बरेली से मुंबई और बेंगलुरु की उड़ान बड़े विमान से होगी. इंडिगो एयरलाइंस ने इन दोनों रूटों पर अब तक चल रहे 180 सीटर विमान की जगह 232 सीटर एयरबस A-321 की सेवा शुरू कर दी है. इससे अब एक बार में ज्यादा यात्री हवाई सफर कर सकेंगे.
इंडिगो ने बरेली-मुंबई और बरेली-बेंगलुरु दोनों उड़ानों में अब नया बड़ा विमान लगाया है. पहले इन रूटों पर 180 सीटों वाला विमान उड़ता था. लेकिन अब यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कंपनी ने 232 सीटों वाला एयरबस A-321 तैनात कर दिया है. इस विमान में 52 सीटें विशेष रूप से आरामदायक हैं, जिससे लंबी दूरी की यात्रा और भी सुविधाजनक हो गई है. यात्रियों के लिए लगेज की सुविधा भी बढ़ा दी गई है. अब हर यात्री 15 किलो तक का सामान मुफ्त में ले जा सकेगा. एयरलाइन का कहना है कि बरेली से मुंबई और बेंगलुरु दोनों रूटों पर इन दिनों सौ फीसदी फ्लाइट्स फुल जा रही हैं. यानी हर उड़ान में सभी सीटें लगभग भर जाती हैं.
यात्रियों की बढ़ती संख्या से बढ़ी उम्मीदें
बरेली से हवाई यात्रा करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. पिछले कुछ महीनों में एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही दोगुनी हो गई है. इसी को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने बड़ा विमान लगाने का फैसला किया है. एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, बरेली से हर हफ्ते मुंबई के लिए चार दिन और बेंगलुरु के लिए तीन दिन उड़ानें हो रही हैं. अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इन उड़ानों में सीटों की भारी मांग है. आने वाले समय में अगर यह ट्रेंड जारी रहा तो उड़ानों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है.
नई उड़ानों की तैयारी में एयरपोर्ट प्रशासन
बरेली एयरपोर्ट से आने वाले समय में कई नए रूट शुरू होने की संभावना है. अधिकारियों ने बताया कि बरेली-नवी मुंबई के लिए भी सीधी उड़ान शुरू करने की तैयारी चल रही है. इस रूट पर एयर ट्रैफिक काफी अच्छा है, इसलिए एयरपोर्ट प्रशासन ने एयरलाइंस कंपनियों से बातचीत शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, इस रूट पर उड़ान शुरू करने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस समेत दो और कंपनियों से बातचीत अंतिम चरण में है. नवी मुंबई एयरपोर्ट पर स्लॉट की प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो चुकी है. उम्मीद है कि जल्द ही इस रूट पर नियमित उड़ान की घोषणा कर दी जाएगी.
हवाई अड्डे पर बढ़ेंगी सुविधाएं
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने बताया कि बरेली एयरपोर्ट का विस्तार करने की दिशा में काम तेजी से चल रहा है. भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है. एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नए इंतजार कक्ष, पार्किंग क्षेत्र और टिकट काउंटर की योजना भी तैयार की जा रही है.
अधिकारियों ने बताया कि आने वाले साल में बरेली से कुशीनगर, प्रयागराज और जयपुर जैसे शहरों के लिए भी उड़ान शुरू करने की संभावना है. इससे बरेली पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक बड़ा हवाई केंद्र बन सकता है.
यात्रियों में दिखा उत्साह
नई बड़ी उड़ान की शुरुआत से यात्रियों में खासा उत्साह है. बरेली के यात्रियों का कहना है कि अब उन्हें लखनऊ या दिल्ली जाकर फ्लाइट पकड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सीधे बरेली से मुंबई या बेंगलुरु की यात्रा करना अब आसान और आरामदायक हो गया है. इंडिगो एयरलाइंस के अनुसार, एयरबस A-321 आधुनिक तकनीक से लैस है और इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर सीटें, अधिक लेग स्पेस और नया इन-फ्लाइट सिस्टम उपलब्ध है.
बरेली से मुंबई-बेंगलुरु जाने वालों के लिए गुड न्यूज, अब एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे 232 सीटर विमान, ये सुविधाएं भी मिलेंगी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











