UP News: बदायूं में सांड को बचाने के चक्कर में पटरी से उतरी मालगाड़ी, बरेली-कासगंज रूट ठप; बांद्रा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें फंसी – INA

UP News: बदायूं में सांड को बचाने के चक्कर में पटरी से उतरी मालगाड़ी, बरेली-कासगंज रूट ठप; बांद्रा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें फंसी – INA

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शुक्रवार देर रात एक सांड को बचाने की कोशिश में बड़ा रेल हादसा हो गया. उझानी कोतवाली क्षेत्र के बितरोई रेलवे स्टेशन के पास बरेली से कासगंज जा रही एक मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया. इस घटना के बाद बरेली-बदायूं-कासगंज रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह ठप है.

मिली जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी बरेली से कासगंज की ओर जा रही थी. जैसे ही ट्रेन उझानी स्टेशन से निकलकर बितरोई के पास पहुंची, अचानक ट्रैक पर एक सांड आ गया. सांड को बचाने के लिए लोको पायलट (ड्राइवर) ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए. ब्रेक के जबरदस्त दबाव के कारण मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया और तेज आवाज के साथ ट्रैक से बाहर हो गया.

इन ट्रेनों पर पड़ा सीधा असर

हादसे के बाद सुरक्षा कारणों से पूरे रूट पर रेल यातायात रोक दिया गया है, जिससे यात्री परेशान हैं. राम नगर-मुंबई बांद्रा एक्सप्रेस (22976): इस ट्रेन को बदायूं के बामियान स्टेशन पर रोकना पड़ा. आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस (15055): यह ट्रेन भी इस रूट के बाधित होने से सीधे तौर पर प्रभावित हुई है. कई अन्य मालगाड़ियां और पैसेंजर ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी की गई हैं.

घने कोहरे में राहत कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही GRP, RPF और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. RPF के एसएचओ आरपी सिंह ने बताया कि इलाके में घना कोहरा होने के कारण दृश्यता (Visibility) बेहद कम है, जिससे ट्रैक मरम्मत कार्य में बाधा आ रही है. कासगंज और बरेली से बुलाई गई तकनीकी टीमें डिब्बे को हटाने और ट्रैक को दुरुस्त करने में जुटी हैं.

सुबह तक बहाल हो सकता है रूट

रेलवे प्रशासन का अनुमान है कि सुबह तक मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा और रेल लाइन को फिर से चालू कर दिया जाएगा. गनीमत रही कि इस अचानक लगे ब्रेक और पटरी से उतरने की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. फिलहाल रेलवे की टीमें ट्रैक की गहन जांच कर रही हैं ताकि भविष्य में ऐसे खतरों को टाला जा सके.

बदायूं में सांड को बचाने के चक्कर में पटरी से उतरी मालगाड़ी, बरेली-कासगंज रूट ठप; बांद्रा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें फंसी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button