UP News: Gorakhpur News: डॉक्टर साहब MBBS, इंजेक्शन लगाना तक नहीं आता; मरीज के हाथ की नश में तोड़ दिया निडिल – INA


उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 15 साल की बीमार लड़की को डॉक्टर और कर्मचारी ने गलत तरीके से इंजेक्शन लगा दिया. इस कारण बच्ची के हाथ की नस में ही निडिल टूट गई. परिजनों ने जब दर्द से तड़प रही बेटी के हाथ का एक्स-रे करवाया, तो उसमें इंजेक्शन का निडिल हाथ की नस में टूटकर फंसने की बात सामने आई.
गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के महुराई सिंघला गांव की रहने वाली 15 साल की रंजना यादव की बीते दिनों तबीयत खराब हो गई थी. रंजना की मां सीमा यादव ने बताया कि उसके बाद हम लोग उसे लेकर गगहा थाना क्षेत्र के हाटा स्थित एक अस्पताल में गए, जहां अस्पताल के एक कर्मचारी ने मेरे बेटी के बाएं हाथ में इंजेक्शन लगाया. इसके बाद मेरी बेटी दर्द से परेशान हो गई, कुछ देर बाद कर्मचारियों ने दूसरे हाथ में दोबारा इंजेक्शन लगाया, लेकिन उसे कुछ आराम नहीं हुआ.
परिजन ने कराया हाथ का एक्स-रे
इस बीच वह बार-बार हाथ में दर्द की शिकायत करती रह गई. मां सीमा यादव ने बताया कि हम लोगों को लगा कि थोड़ी देर में दर्द से आराम मिल जाएगा इसलिए हम लोग घर चले आए, लेकिन वह दर्द से कराहती रही और उसका दर्द बढ़ता गया. जिसके बाद हम लोग उसे लेकर दोबारा हॉस्पिटल गए, तो वहां के कर्मचारियों ने दवा देकर वापस घर भेज दिया. कुछ देर आराम के बाद दोबारा दर्द शुरू हो गया. जिसके बाद हम लोगों ने उसके हाथ का एक्स-रे कराया.
हाथ की नस में फंसी निडिल
एक्स-रे रिपोर्ट में सामने आया कि बच्ची के हाथ की नस में इंजेक्शन का निडिल टूट कर फंसा हुआ है. इस कारण उसे दर्द हो रही है. इस बात की जानकारी होते ही परिजन काफी घबरा गए. इसके बाद बच्ची को दोबारा उसी अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्ची को इंजेक्शन लगा था. यहां परिजन ने अस्पताल के स्टाफ को पूरे मामले की जानकारी दी. इसके बाद उन्हें सुबह से लेकर शाम तक अस्पताल में बैठा कर रखा गया और फिर बाद में बदसलूकी कर भगा दिया गया.
पुलिस पर लगे गंभीर आरोप
इसके बाद परिजन शिकायत लेकर गगहा थाने पर गए. ऐसे आरोप है कि यहां पुलिस ने उनकी एक बात भी नहीं सुनी. पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि इसके बाद हम लोग बुधवार को शिकायत लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और उनसे मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी. इसके बाद जिलाधिकारी ने तत्काल मामले में संज्ञान लेते हुए सीएमओ को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया. साथ ही बच्ची का इलाज कराने के लिए भी कहा.
बच्ची की मां ने बताया कि इसके बाद हम लोग जिला अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने रंजना को भर्ती कर लिया और उसके ठीक होने का आश्वासन भी दिया. रंजना का 2 दिन इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके हाथ से इंजेक्शन की टूटी हुई निडिल निकाल दिया. जिसके बाद हम लोगों ने राहत की सांस ली. उन्होंने बताया कि हम लोगों की मांग है कि सीएमओ गोरखपुर आरोपी अस्पताल के कर्मचारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें.
Gorakhpur News: डॉक्टर साहब MBBS, इंजेक्शन लगाना तक नहीं आता; मरीज के हाथ की नश में तोड़ दिया निडिल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











