UP News: Gorakhpur Panipat Expressway: 6 लेन, 700KM लंबा…UP के इन 22 जिलों से गुजरेगा ये एक्सप्रेसवे; जानें क्या होगा रूट-किन राज्यों को होगा फायदा? – INA

UP News: Gorakhpur Panipat Expressway: 6 लेन, 700KM लंबा…UP के इन 22 जिलों से गुजरेगा ये एक्सप्रेसवे; जानें क्या होगा रूट-किन राज्यों को होगा फायदा? – INA

उत्तर प्रदेश में सड़कों का जाल बिछने जा रहा है. इसके तहत यूपी की योगी सरकार ने एक और बड़ी पहल की है. गोरखपुर से शामली तक प्रस्तावित एक्सप्रेसवे का विस्तार अब हरियाणा के पानीपत तक कर किया जाएगा. यह एक्सप्रेसवे पूर्वी उत्तर प्रदेश को दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा से सीधा जोड़ेगा. अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना का विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार होने के बाद इसका काम मार्च तक शुरू होने की तैयारी है.

यह एक्सप्रेसवे यूपी के लगभग 22 जिलों से होकर गुजरेगा, जिससे राज्य के एक बड़े हिस्से को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी. इन जिलों में अमरोहा, संभल, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, मेरठ, बरेली, रामपुर, सीतापुर, लखनऊ, बलरामपुर, बहराइच, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और गोरखपुर शामिल हैं. यह एक्सप्रेसवे पूर्वी और पश्चिमी यूपी के बीच की दूरी को काफी कम कर देगा.

700 किलोमीटर की होगी लंबाई

गोरखपुर से हरियाणा के पानीपत तक बनने वाले इस एक्सप्रेसवे की अनुमानित लंबाई लगभग 700 किलोमीटर होगी. यह यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे बन सकता है. इसकी एक्सेस कंट्रोल्ड प्रकृति (कुछ ही स्थानों पर प्रवेश और निकास) सुनिश्चित करेगी कि यात्रियों को तेज और निर्बाध यात्रा का अनुभव मिले.

3,000 से अधिक औद्योगिक इकाइयों को मिलेगा फायदा

यह एक्सप्रेसवे हरियाणा के औद्योगिक शहर पानीपत तक कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, जहां कपड़ा, लकड़ी-फर्नीचर, कागज़ और कृषि आधारित उद्योगों सहित 3000 से अधिक औद्योगिक इकाइयां सक्रिय हैं. यूपी से बड़ी संख्या में श्रमिक यहां काम करने जाते हैं. एक्सप्रेसवे बनने से इन उद्योगों के लिए कच्चे माल की आवाजाही और तैयार माल को बाजार तक पहुंचाने में समय की बचत होगी, साथ ही श्रमिकों की यात्रा भी आसान और तेज हो जाएगी.

6 लेन का होगा हाई-स्पीड कॉरिडोर

गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे छह लेन (Six Lane) का हाई-स्पीड एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर होगा, जिसे भविष्य की जरूरतों के अनुसार आठ लेन तक बढ़ाया जा सकता है यह चौड़ी और सुरक्षित सड़क संरचना उच्च गति की यात्रा के लिए उपयुक्त होगी और यह परियोजना यूपी में दस पैकेज में पूरी की जाएगी

इन राज्यों के लोगों को मिलेगा लाभ

इस महत्वाकांक्षी परियोजना से न केवल उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लोगों को फायदा होगा, बल्कि यह एक्सप्रेसवे बिहार और पश्चिम बंगाल तक के लोगों के लिए भी वरदान साबित होगा. यह प्रस्तावित एक्सप्रेसवे गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाला है, जिससे पूर्वी यूपी से पश्चिम बंगाल तक का सफर सुगम और तेज हो जाएगा. इसके अलावा, यह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी कनेक्टिविटी बढ़ाएगा, जिससे पूरे उत्तर भारत में यात्रा और व्यापार आसान होगा.

एनएचएआइ द्वारा DPR तैयार करने के बाद राज्य सरकार के अफसरों के साथ तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की जाएगी. इस एक्सप्रेसवे से व्यापार, रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी.

Gorakhpur Panipat Expressway: 6 लेन, 700KM लंबा…UP के इन 22 जिलों से गुजरेगा ये एक्सप्रेसवे; जानें क्या होगा रूट-किन राज्यों को होगा फायदा?




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button