UP News: सरकार का रवैया अड़ियल, हम छात्रों के साथ खड़े… संसद से जंतर-मंतर तक SP सांसद डिंपल यादव – INA

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) की अगुवाई में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है. पेपर लीक से जुड़े मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP के कार्यकर्ता आज सोमवार को संसद तक मार्च निकालना चाह रहे थे. लेकिन उन्हें जंतर-मंतर से आगे बढ़ने नहीं दिया गया. इनके समर्थन में कई राजनीतिक दल भी साथ आते जा रहे हैं. समाजवादी पार्टी ने उनका साथ देने के लिए संसद से जंतर-मंतर तक मार्च किया.
समाजवादी पार्टी (SP) की सांसद डिंपल यादव ने अपनी पार्टी के अन्य सांसदों के साथ संसद से जंतर-मंतर तक मार्च निकाला. इस दौरान उन्होंने कहा, “देश में हालात ऐसे हैं कि युवा अपनी बात रखना चाहते हैं, लेकिन सरकार न तो सुनने को तैयार है और न ही बातचीत करने को. छात्रों ने बार-बार यह बात कही है और सोनम वांगचुक ने भी सरकार से बातचीत शुरू करने की अपील की.”
सरकार बहुत ही असंवेदनशीलः डिंपल
उन्होंने आगे कहा, “लेकिन सरकार इतनी अड़ियल और असंवेदनशील है कि वह किसी और की बात सुनने को तैयार ही नहीं है. मैंने पहले भी कहा है, हम छात्रों के साथ खड़े हैं और हम जंतर-मंतर तक मार्च करने जा रहे हैं. मेरा मानना है कि पूरी प्रक्रिया ही भ्रष्ट है और देश के युवा तथा छात्र ही इसका खामियाजा भुगत रहे हैं और भारी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं.”
वहींछात्र चाहते हैं कि सरकार उन्हें सुने, लेकिन सरकार उन्हें नहीं सुनना चाहती है. बच्चों की बात सुननी चाहिए.” समाजवादी पार्टी के अलावा सांसद चंद्रशेखर आजाद भी जंतर-मंतर पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया.
नैतिक आधार पर जिम्मेदारी का मामलाः हसन
जंतर-मंतर जाते समय समाजवादी पार्टी की एक अन्य और युवा सांसद इकरा हसन ने कहा, “हम इस्तीफे की मांग करते हैं. सरकार को नैतिक आधार पर जिम्मेदारी लेनी चाहिए. यह नैतिक जिम्मेदारी का मामला है और हम देश के युवाओं के साथ खड़े हैं. धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा दे देना चाहिए.”
उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के एक अन्य सांसद जिया-उर-रहमान बर्क ने कहा, “आज देश के भविष्य माने जाने वाले युवाओं और छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया. समाजवादी पार्टी के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने जा रहा है और हम उनके आंदोलन का पूरा समर्थन करते हैं. हमने उनकी बात जोर-शोर से उठाई है. सोनम वांगचुक को जबरदस्ती हटाकर अस्पताल ले जाया गया. हम चाहते हैं कि सरकार छात्रों से बातचीत करे और उनकी जायज मांगें पूरी करे.”
प्रदर्शन के दौरान हल्की लाठीचार्ज
इससे पहले आज सुबह CJP के साथ प्रदर्शनकारी जब जंतर-मंतर से संसद के लिए मार्च निकालना शुरू किया तो उन्हें जाने नहीं दिया गया. चश्मदीदों का कहना है कि सोमवार को दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे सैकड़ों छात्रों और युवा कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए लाठियों का इस्तेमाल किया. ये लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के विरोध प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे.
जंतर-मंतर की ओर बढ़ते हुए प्रदर्शनकारियों (जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं) ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए. इलाके में दिल्ली पुलिस के जवानों की भारी तैनाती देखी गई क्योंकि पुलिस मार्च को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश कर रही थी.
सरकार का रवैया अड़ियल, हम छात्रों के साथ खड़े… संसद से जंतर-मंतर तक SP सांसद डिंपल यादव
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,