UP News: गुटखा ने ले ली जान! थूकने के लिए चलती ट्रेन बाहर निकाला मुंह, खंभे से टकराया सिर, मौत – INA


उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक युवक को गुटखा खाकर चलती ट्रेन से थूकना इतना महंगा पड़ गया कि इसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकी पड़ी. घटना उस समय हुई जब युवक ने मुंह में भरा गुटखा थूकने के लिए अपना सिर बाहर निकाला. इसी दौरान उसका सिर बिजली के खंभे से टकरा गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई.
घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. युवक की छोटी सी लापरवाही ने उसकी जान ले ली. युवक फूलपुर थाना क्षेत्र शेखपुर पूर्वी मोहल्ला का रहने वाला था. मृतक युवक की पहचान सद्दाम के नाम से हुई है. उसकी उम्र 25 साल बताई जा रही है. सद्दाम कस्बे में वारी रोड पर ही सैलून की दुकान चलाता था.
कानपुर जा रहा था युवक
बुधवार को वह गांव के रहने वाले साथी फैसल के साथ पासपोर्ट बनवाने के लिए ट्रेन से कानपुर जा रहा था. इसी दौरान जब ट्रेन मनौरी के पास पहुंची तो सद्दाम ने गेट से सिर निकाला और मुंह में भरे गुटखे को थूकने का प्रयास किया. इस दौरान उसका सिर बिजली के खंभे से टकरा गया.
अस्पताल में हुई मौत
टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद चेन पुलिंग करके ट्रेन रोकी गई और फिर रेलवे पुलिस को मामले की सूचना दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस ने जख्मी सद्दाम को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
दोस्त ने बताई पूरी कहानी
मामले की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे. मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया. सद्दाम के साथ यात्रा कर रहे उसेक साथी फैसल ने बताया कि चलती ट्रेन से बाहर सिर निकालकर गुटखा थूकने के दौरान यह हादसा हुआ. हादसा लोगों के लिए चेतावनी है कि चलती ट्रेन ने गुटखा-पान खाकर थूकना कितना खतरनाक हो सकता है.
गुटखा ने ले ली जान! थूकने के लिए चलती ट्रेन बाहर निकाला मुंह, खंभे से टकराया सिर, मौत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











