UP News: महाकुंभ से वायरल हुईं हर्षा रिछारिया ने खोला होने वाली दूल्हे का राज, बताया किससे होगी शादी – INA

UP News: महाकुंभ से वायरल हुईं हर्षा रिछारिया ने खोला होने वाली दूल्हे का राज, बताया किससे होगी शादी – INA

महाकुंभ 2025 में मॉडल हर्षा रिछारिया खूब वायरल हुई थीं. वो खुद को सनातन धर्म की प्रचारक बताती हैं. रविवार को 30 साल की हर्षा रिछारिया यूपी के कौशांबी पहुंचीं. लोगों के मन में शुरू से ही ये सवाल रहा है कि हर्षा रिछारिया शादी कब और किससे करेंगे. इस बार उन्होंने इसका जवाब दे दिया है. यहां उनसे जब सवाल पूछा गया कि आपका होने वाला दूल्हा कौन होगा. इस पर हर्षा ने मजेदार जवाब दिया.

हर्षा रिछारिया बोलीं- मेरा होने वाला दूल्हा कोई एक्टर या मॉडल नहीं होगा. वो सनातन धर्म को मानने वाला होगा. फिलहाल तो शादी को लेकर परिवार का कोई दबाव है नहीं. दरअसल, हर्षा रिछारिया ने शनिवार को प्रयागराज से ‘शक्ति सृजन यात्रा’ की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने लव जिहाद से बचने के लिए युवाओं को प्रेरित किया. दूसरे धर्म में विवाह से बचने के रास्ते सुझाए. इसके बाद ‘शक्ति सृजन यात्रा’ रविवार को कौशांबी पहुंची.

अपनी ‘शक्ति सृजन यात्रा’ को लेकर हर्षा ने कहा- महाकुंभ में प्रदेश और देश की सरकारों ने सनातन धर्म को विश्व स्तर पर एक अलग पहचान दिलवा दी है. विश्व में हर व्यक्ति जानता है कि उसकी संस्कृति क्या है? लेकिन, हम उसमें छोटा-सा योगदान देने की कोशिश कर रहे हैं. इसकी शुरुआत प्रयागराज से हो चुकी है. इसे हम देश के अलग-अलग हिस्सों से शुरू करने का प्रयास करेंगे.

शादी के लिए को प्रेशर?

शादी को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो वो बोलीं- मेरे परिवार ने मुझ पर कभी भी शादी का प्रेशर नहीं डाला. दबाव में रखते तो शायद आज मैं इस मुकाम पर न होती. न ही आप से बातचीत कर रही होती. मुझे मेरे परिवार का प्यार और हौसला हमेशा मिला है. मुझे लगता है कि जैसा परिवार ईश्वर ने मुझे दिया है, वैसा परिवार देश में हर बेटी को मिलना चाहिए. जिससे वो सही-गलत खुद चुन पाए और अपने धर्म के लिए कुछ कर पाए.

कौन होगा लाइफ पार्टनर?

लाइफ पार्टनर को लेकर हर्षा ने कहा- वैसे मेरा जीवनसाथी एक्टर या मॉडल हो, ऐसा कोई विचार नहीं है. लेकिन वो जो भी होगा, मैं चाहती हूं कि उसमें इंसानियत और आत्मीयता हो. वो धर्म के लिए कुछ करने वाला हो. वो समाज के लिए कुछ करना चाहता हो. क्योंकि जब तक विचार नहीं मिलेंगे, तब तक मुझे नहीं लगता कि रिश्ता ज्यादा दिनों तक चलेगा.

महाकुंभ से वायरल हुईं हर्षा रिछारिया ने खोला होने वाली दूल्हे का राज, बताया किससे होगी शादी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button