UP News: ‘हिंदुओं की लड़ाई लड़ने के चलते हिस्ट्रीशीटर बनाया गया’… शंकराचार्य के आरोपों पर आशुतोष ब्रह्मचारी का जवाब – INA

प्रयागराज में शाकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर आरोप लगाते हुए कहा कि सनातन धर्म के नाम पर फंडिंग लेने वाले लोगों को मां गंगा का श्राप लगा है. मां गंगा को गंदा कहने वाले लोग गंगा में स्नान नहीं कर पाए. ऐसे शंकराचार्य को पुलिस द्वारा तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि एमपी के नरसिंहपुर, वाराणसी और यहां तक कि ज्योतिषमठ में गलत काम किया जाता था.
शंकराचार्य बनने के चक्कर में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने मृत गुरु की जगह तुरंत ले ली. शंकराचार्य की उपाधि पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाई गई है. आशुतोष ब्रह्मचारी ने ये भी कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा माघ मेला की 17 जनवरी को बच्चों का यौन उत्पीड़न किया गया. माघ मेले में बने इनके शिविर में गलत काम किया गया, जिसमे पूर्णिमा नाम की महिला ने इनका साथ दिया.
इन लोगों पर आशुतोष ब्रह्मचारी ने लगाए गंभीर आरोप
आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, इनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद और इनके गुरु भाई का शिष्य अरविंद सहयोगी रहा है. पीड़ित बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट में आया है कि उनके साथ गलत काम किया जाता है. मठों के सीईओ प्रकाश उपाध्याय द्वारा बच्चों को लाकर उनका उत्पीड़न किया जाता था.
आशुतोष ब्रह्मचारी ने अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों की फोटो दिखाते हुए कहा कि ये लोग हमसे जुड़े हुए थे. ये खुद मुझसे गले मिल रहे थे. इसका प्रमाण है फोटो में. आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि मुझे दोषी कहने वाले सबूत लाकर दें. मुझे हिंदुओं की लड़ाई लड़ने के चलते हिस्ट्रीशीटर बनाया गया और कोर्ट ने मुझे दोषमुक्त किया है.
अविमुक्तेश्वरानंद के आश्रमों में करोड़ों रुपए का गबन
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आश्रमों में करोड़ों रुपए का गबन किया गया. इसके सबूत मिले हैं. इसके पुख्ता कागजात हैं. विवाह के नाम पर घोटाला किया गया. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के इशारे पर ये सब होता था. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर आठ मुकदमे दर्ज हैं. यौन उत्पीड़न के मामले में दोनों पीड़ित बच्चों ने कोर्ट के सामने गवाही दी है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद और सीईओ प्रकाश उपाध्याय द्वारा उनका शोषण किया जाता था.
‘हिंदुओं की लड़ाई लड़ने के चलते हिस्ट्रीशीटर बनाया गया’… शंकराचार्य के आरोपों पर आशुतोष ब्रह्मचारी का जवाब
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


